फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lok Sabha: Yogi mission in Moradabad division, enlightened conference March 28 in Amroha and on 31 Rampur

Lok Sabha Elections: योगी का मिशन मुरादाबाद मंडल, 28 मार्च को अमरोहा व 31 को रामपुर जिले में प्रबुद्ध सम्मेलन

Mon, 25 Mar 2024 10:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 25 Mar 2024 10:03 AM IST
सार

भाजपा मुरादाबाद मंडल की सीटों को जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है। टिकट फाइनल होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद, अमरोहा और रामपुर जिले में होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेंगे। यहां पर इन सीटों को लेकर गहन मंथन भी किया जाएगा।

विज्ञापन
Lok Sabha: Yogi mission in Moradabad division, enlightened conference March 28 in Amroha and on 31 Rampur
मुरादाबाद में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध सम्मेलन के बहाने मुरादाबाद मंडल की राजनीतिक गरमाएंगे। पार्टी के लोगों का मानना है कि वे विकास और कानून व्यवस्था को केंद्र में रखकर विरोधियों पर निशाना साधेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 मार्च को मुरादाबाद के साथ ही अमरोहा और 31 मार्च को रामपुर जिले में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति ने सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी को पता है कि मुरादाबाद मंडल की हारी हुई छह सीटों को जीतने के लिए प्रबुद्ध वर्ग के साथ अन्य वर्ग को साधना जरूरी है। प्रबुद्ध सम्मेलन उसी रणनीति का हिस्सा है।
विज्ञापन


सम्मेलन के बहाने मुख्यमंत्री मुरादाबाद मंडल के सभी छह सीटों के मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगे। एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री मुरादाबाद में यूनिवर्सिटी सहित अन्य कार्यों का शिलान्यास करने के लिए आए थे। मुरादाबाद के लोग यूनिवर्सिटी की मांग तीन दशक से कर रहे थे लेकिन कोई सरकार सुन नहीं रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले योगी आदित्यनाथ ने दिसंबर में किसान सम्मेलन के दौरान किसानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था। दोनों बार मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था के साथ यूनिवर्सिटी, हवाई अड्डा, स्मार्ट सिटी सहित अन्य विकास के कार्यों को गिनाते रहे।


पिछले साल भी मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार कॉलोनी में प्रबुद्ध सम्मेलन किया था। मुख्यमंत्री मुरादाबाद के साथ मंडल के रामपुर में भी कई विकास कार्य एक साल के अंदर करा चुके हैं। पार्टी के पदाधिकारी सम्मेलन की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed