फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lok Sabha elections: Three independent councilors of Moradabad join BJP, Maurya welcomed in Lucknow

लोकसभा चुनाव: मुरादाबाद के तीन निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल, उपमुख्यमंत्री मौर्य ने लखनऊ में किया स्वागत

Fri, 09 Feb 2024 11:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 09 Feb 2024 11:30 AM IST
सार

मुरादाबाद के तीन निर्दलीय पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए। उनका डिप्टी एसपी मौर्य समेत अन्य ने लखनऊ में स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कुछ और पार्षदों ने भी पार्टी में शामिल होने पर सहमति जताई है। 

विज्ञापन
Lok Sabha elections: Three independent councilors of Moradabad join BJP, Maurya welcomed in Lucknow
मुरादाबाद के निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल होते - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के तीन निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। वहीं भाजपा नेता कमल गुलाटी ने विभिन्न दलों के 11 पार्षदों के भाजपा के संपर्क में होने का दावा किया है। नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा के संपर्क में आए वार्ड-45 के पार्षद उमेश सिंह समेत तीन पार्षदों ने लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

विज्ञापन


जबकि चार पार्षदों ने भाजपा महानगर कार्यालय में पहुंच कर भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई है। वार्ड-45 के पार्षद उमेश सिंह ने बताया कि वह निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। लेकिन अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड-44 से निर्दलीय पार्षद सोनू सैनी, वार्ड-55 से निर्दलीय पार्षद रूबी भी उनके साथ लखनऊ में भाजपा में शामिल हो गई हैं। 
विज्ञापन


इधर भाजपा ने विभिन्न दलों के 11 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क में आने का दावा किया है। पार्टी नेता कमल गुलाटी ने बताया कि आठ और पार्षद उनके संपर्क में हैं जो जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed