{"_id":"5c9dfc5ebdec2214235547b1","slug":"lok-sabha-elections-2019-case-file-against-firoz-khan-on-charge-of-abusive-remarks-on-jaya-prada","type":"story","status":"publish","title_hn":"जया प्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में सपा नेता पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जया प्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में सपा नेता पर मुकदमा
Fri, 29 Mar 2019 04:38 PM IST
राजेश सैनी
एजेंसी, सम्भल
एजेंसी, सम्भल
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 29 Mar 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता फिरोज खां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा के प्रति कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक जमुना प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि जया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां के खिलाफ हयात नगर थाने में बृहस्पतिवार की रात मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इस बीच, फिरोज खां ने शुक्रवार को कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। उनकी टिप्पणी किसी भी महिला का अनादर करने के लिए नहीं थी। उन्होंने बताया 'मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। मेरा मकसद किसी महिला के प्रति असम्मान पेश करने या उनकी हंसी उड़ाने का नहीं था। जया प्रदा एक सेलेब्रिटी हैं। पूरा देश उनकी तारीफ करता है, उन्होंने अनेक अवार्ड भी जीते हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने जोर दे कर कहा 'दरअसल, मैंने तो उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि वह जहां भी चुनाव प्रचार के लिए जाएंगी और लोग उनसे कुछ डायलॉग बोलने को कहेंगे तो वह उनकी ख्वाहिश पूरी करेंगी। मैंने तो उनकी एक कलाकार होने के कारण तारीफ की थी।'
विज्ञापन
मालूम हो कि खां का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह जया प्रदा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते हुए नजर आए। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए खान को एक नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मामले को गम्भीरता से लेते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसी कोई हरकत न करने की सख्त हिदायत दी है।