फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lok Sabha Election 2024 BSP can spoil the mathematics of SP-Congress alliance

UP: बसपा बिगाड़ेगी गठबंधन का गणित! 2014 में भी अकेले लड़ी थी BSP, तब भाजपा को हुआ था फायदा; दिलचस्प हैं आंकड़े

Tue, 12 Mar 2024 02:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Mar 2024 02:11 PM IST
सार

बहुजन समाज पार्टी सपा-कांग्रेस गठबंधन का गणित बिगाड़ सकती है। 2014 में बसपा अकेले चुनाव लड़ी थी। साल 2014 में भी भाजपा को इसका लाभ हुआ था। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 BSP can spoil the mathematics of SP-Congress alliance
Lok Sabha Election 2024 BSP - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियों में प्रत्याशी के चयन और घोषणाओं का दौर शुरू हो चुका है। बसपा ने अब तक मंडल की मुरादाबाद और अमरोहा सीट से दो उम्मीदवार घोषित किए हैं। दोनों ही प्रत्याशी मुस्लिम समाज से हैं। इन प्रत्याशियों के चयन से अंदरखाने जहां भाजपा नेता खुश हैं तो वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन नेताओं की चिंता बढ़ गई है। 
विज्ञापन


2014 में भी बसपा ने अकेले ही चुनाव लड़ा था। जिसका फायदा भाजपा को मिला और मंडल की सभी छह सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2019 में बसपा-सपा के गठबंधन से मुकाबला करने उतरी भाजपा मंडल में खाता भी नहीं खोल पाई थी।
विज्ञापन


2014 में मुरादाबाद सीट पर भाजपा के सर्वेश सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने सपा के डॉ. एसटी हसन को हराया था। सर्वेश सिंह को कुल 4.85 लाख मत मिले थे जबकि सपा प्रत्याशी डॉ. एसटी हसन को 3.97 लाख मत मिले। बसपा प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी ने 1.6 लाख वोट पाए थे। सर्वेश सिंह करीब 88 हजार वोटों से जीते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में बसपा और सपा ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। मुरादाबाद लोक सभा सीट सपा के खाते में चली गई थी। गठबंधन से सपा प्रत्याशी डॉ. एसटी हसन ने भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह को 97878 वोटों से शिकस्त दी। 

डॉ. हसन को 649416 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को 551538 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी को भी करीब 60 हजार वोट मिले थे। इस चुनाव में डॉ. एसटी हसन 97 हजार से अधिक वोटों से जीते थे। 

2024 में बसपा फिर से अकेले ही चुनाव मैदान में उतरी है। बसपा ने मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा नगर पालिका अध्यक्ष इरफान सैफी को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया है जबकि अमरोहा सीट से मुजाहिद हुसैन प्रत्याशी बनाए गए हैं। 

बसपा के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे या गठबंधन का खेल बिगाड़ेंगे यह तो आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल भाजपा में अंदरखाने खुशी है तो सपा-कांग्रेस गठबंधन में सपा के खाते में गई मुरादाबाद सीट पर प्रत्याशी के चयन के लिए मंथन चल रहा है।

मंडल में 2014 के चुनाव की स्थिति
                        मुरादाबाद सीट पर 2014 की स्थिति
पार्टी प्रत्याशी वोट
भाजपा कुंवर सर्वेश सिंह 485224 (जीत)
एसपी डॉ. एसटी हसन 397720
बसपा याकूब कुरैशी 160945
कांग्रेस बेगूम नूर बानो 19732

           
                       मुरादाबाद सीट पर 2019 की स्थिति
पार्टी प्रत्याशी वोट
एसपी डॉ. एसटी हसन 649538 (जीत)
भाजपा कुंवर सर्वेश सिंह 551416
कांग्रेस इमरान प्रतापगढ़ी 59198

संभल सीट पर 2014 की स्थिति
पार्टी प्रत्याशी वोट
भाजपा सत्यपाल सिंह सैनी 360242 (जीत)
सपा डॉ. शफीकुरर्हमान बर्क 355068
बसपा अकीलुर्रहमान 252640
कांग्रेस   आचार्य प्रमोद कृष्णम 16034

                       
           संभल सीट पर 2019 की स्थिति
पार्टी प्रत्याशी वोट
सपा डॉ. शफीकुरर्हमान बर्क 658006 (जीत)
भाजपा परमेश्वर लाल सैनी 483180
कांग्रेस मेजर जेपी सिंह 12105

नगीना सीट पर 2014 की स्थिति
पार्टी प्रत्याशी वोट
भाजपा यशवंत सिंह 367825 (जीत)
एसपी यशवीर सिंह 275435
बसपा गिरीश चंद्र 245685
- - -

                       
           नगीना सीट पर 2019 की स्थिति
पार्टी भाजपा वोट
बसपा गिरीश चंद्र 568378 (जीत)
भाजपा यशवंत सिंह 401546
कांग्रेस ओमवती देवी 20046

रामपुर सीट पर 2014 की स्थिति
पार्टी  प्रत्याशी वोट
भाजपा  डॉ. नैपाल सिंह 358616 (जीत)
सपा नसीर अहमद खां 335181
बसपा अकबर हुसैन 81006
कांग्रेस नवाब काजिम अली खान 156466


रामपुर सीट पर 2019 की स्थिति
पार्टी प्रत्याशी वोट
सपा आजम खां 559177 (जीत)
भाजपा जया प्रदा 449180
कांग्रेस संजय कपूर 6577
                       

अमरोहा सीट पर 2014 की स्थिति
पार्टी  प्रत्याशी वोट
भाजपा कंवर सिंह तंवर 528880 (जीत)
सपा हुमैरा अख्तर 370666
बसपा फरहत हसन 162983
रालोद राकेश टिकैत 9539


अमरोहा सीट पर 2019 की स्थिति
पार्टी प्रत्याशी वोट
बसपा कुंवर दानिश अली 601082 (जीत)
भाजपा कंवर सिंह तंवर   537834
कांग्रेस सचिन चौधरी 12510

बिजनौर सीट पर 2014 की स्थिति
पार्टी प्रत्याशी वोट
भाजपा कुंवर भारतेंद्र सिंह  486913 (जीत)
सपा शाहनावाज राणा 281139
बसपा मलूक नागर 230124
- - -

बिजनौर सीट पर 2019 की स्थिति
 
पार्टी प्रत्याशी वोट
बसपा मलूक नागर 556556 (जीत)
भाजपा कुंवर भारतेंद्र सिंह 486362
कांग्रेस नसीमुद्दीन सिद्दीकी 25833
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed