फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   locoshade bridge start for public

जनता के लिए खोला जाएगा लोकाशेड पुल, नहीं आ सकेंगे सीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
locoshade bridge start for public
लोकोशेड पुल पर दीवार में पेटिंग करते मजदूर। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल को औपचारिक तौर पर जनता के लिए खोल दिया जाएगा। शनिवार से पुल पर आवागमन शुरू हो सकता है। दरअसल शनिवार को भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड के कार्यक्रम के लिए सीएम को आमंत्रण भेजा गया था। इसी बीच लोकोशेड पुल का लोकार्पण भी उन्हीं से कराने के लिए अधिकारियों ने योजना बनाई थी। ऐसा माना जा रहा है कि हाथरस की घटना के संबंध में व्यस्तता के कारण उनका कार्यक्रम टल गया है। आगामी दिनों में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पुल का भव्य तरीके से लोकार्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन

फिलहाल पुल को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। पुल पर लाइटिंग का काम अभी बाकी है। दूसरी ओर हाइवे पर ट्रांसफार्मर व बिजली के पोल हटाने के लिए निगम की ओर से कई बार बिजली विभाग को पत्र भेजा चुका है लेकिन अभी तक पोल व ट्रांसफार्मर नहीं हटाए गए हैं। पुल तैयार होने के बाद शुक्रवार को महापौर विनोद अग्रवाल ने पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान कु छ पार्षद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यस्तताओं के चलते सीएम का आना संभव नहीं है। पुल आवागमन के लिए तैयार है। लाइटिंग आदि का काम संबंधित विभाग की ओर से जारी रहेगा। फिलहाल पुल को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। योजना के मुताबिक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा कुछ दिन बाद लोकार्पण किया जा सकता है। - रितेश गुप्ता, शहर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed