फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   locoshade bridge may be start in unlock four

अच्छी खबर: अनलॉक-4 में लोकोशेड पुल भी हो सकता है अनलॉक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
locoshade bridge may be start in unlock four
लोकोशेड का बंद पड़ा काम। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। पांच साल के लंबे इंतजार के बाद अब अनलॉक 4 में लोकोशेड पुल भी ‘अनलॉक’ हो सकता है। हालांकि पुल के उद्घाटन के लिए अभी तक कोई तिथि निर्धारित नहीं है लेकिन निर्माण करने वाली संस्था सेतु निगम का कहना है कि सितंबर में पुल को लोगों के लिए खोला जा सकता है। आखिरी रेलिंग की शटरिंग व स्लैब को जोड़ने में पांच दिन लगेंगे। फिर सड़क डालने का काम बचेगा। इस कार्य को शीघ्रता से पूरा करने में लेबर लगी है। निगम अधिकारियों के मुताबिक 15 दिन में कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कई सालों से लोकोशेड पुल का काम बेहद धीमी गति से होता आया है। जिसका नतीजा है कि निर्माण पूरा होने में 5 वर्ष लग गए। 2015 में बीस करोड़ की लागत से पुल निर्माण को स्वीकृति मिली थी। जबकि इसका कार्य 2017 में शुरू किया गया। प्रोजेक्ट की अवधि दो वर्ष की थी लेकिन निर्माण ही दो वर्ष देरी से शुरू हुआ। इसके बाद इसे पूरा होने में तीन वर्ष लगे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पुल पर मौजूदा खर्च 30 करोड़ रुपये है। पुल का निर्माण करने वाली कंपनी ने पहले 27 जून तक काम पूरा करने का वायदा किया था। इसके बाद इसी अगस्त को पुल की शुरुआत का दावा भी धड़ाम हो गया था। लोकोशेड पुल की कुल लंबाई 650 मीटर है। जिसमें रेलवे का 112 मीटर हिस्सा है। रेलवे ने इसे पूरा करने में तीन साल लगा दिए। अब आखिरकार यह पुल जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

यूं फंसा पेंच
स्वीकृति मिलने के बाद रेलवे की रिपोर्ट में पुल का डिजाइन बदला गया। पहले भूमि की ऊपरी सतह से पोल लगाए जाने थे लेकिन स्वीकृत नक्शे में बदलाव के बाद भूमि में 25 मीटर गहराई से पोल तैयार किए गए। जानकारी के अनुसार उस स्थान पर दलदली भूमि होने के कारण रेलवे ने नक्शे में बदलाव किया। साथ ही पुल व खंभों की लंबाई में भी बदलाव किया गया। जिसके कारण पुल का निर्माण कार्य देरी से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण निर्माण पूरा होने में देरी हुई। फिलहाल शटरिंग के काम में 4 से 5 दिन लगेंगे। इसके बाद पुल पर सड़क बिछाई जाएगी। फिनिशिंग शीघ्रता से कराई जा रही है। प्रशासन की सहमति के बाद सितंबर में पुल को शुरू किया जा सकता है। - टीपी गुप्ता, असिस्टेंट इंजीनियर सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed