फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lockdown in sambhal

लॉकडाउनः पुलिस और अर्धसैनिक बल मुस्तैद, अनावश्यक घूमने वालों पर सख्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
lockdown in sambhal
संभल में हाथ जोड़कर लॉक डाउन का पालन करने की अपील करते पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद। - फोटो : SAMBHAL
संभल। कोरोना वायरस का प्रकोप देश में ऐसा छाया कि पूरा देश ही लॉकडाउन हो गया। सरकार की मंशा है कि जल्द इस खतरनाक वायरस को खत्म किया जा सके। इसी के चलते पूरे देश को लॉक डाउन किया गया है। इसी क्रम में बुधवार को संभल में लॉकडाउन का पहला दिन सफल रहा। नगर से लेकर गांवों तक के लोग घरों में रहे। इस दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों की जगह-जगह कड़ी चौकसी रही।
विज्ञापन

अधिकारियों ने भ्रमण कर जायजा लिया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने राहगीरों को रोक कर पूछताछ की। जो लोग अनावश्यक घूमते मिले उन्हें पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ा। जरूरतमंदों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। साथ ही फिर से न आने के लिए हिदायत दी। दरअसल सरकार ने अनावश्यक सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर पूर्णता प्रतिबंध लगाया हुआ है।
विज्ञापन

इसके बाद भी कुछ लोग बाइकों से इधर से उधर घूम रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस की निगरानी रही। जो भी पुलिस की पकड़ में आया उसके साथ सख्ती दिखाई गई। फिर से न आने की हिदायत देकर छोड़ दिया। हालांकि ऐसे कुछ ही मामले सामने आए। पुलिस पूरे दिन गश्त करती रही और एलान भी किया। जिसमें घरों से निकलने की घोषणा की गई। दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद संभल पहुंचे। एलान कर सभी नगर के लोगों से लॉकडाउन का पालन करने का आग्रह किया। हाथ जोड़कर सभी से कोरोना वायरस से बचाव के तरीके अपनाने की अपील की। जिससे इस खतरनाक संक्रमण को फैलने से रोका जा सके और खत्म हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed