फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   LMO plant completed in government hospital

Moradabad News: सरकारी अस्पताल में बनकर तैयार हुआ एलएमओ प्लांट

Fri, 17 Jan 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 17 Jan 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
LMO plant completed in government hospital
बिलारी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) प्लांट बनकर तैयार हो गया है। अब ऑक्सीजन की जरूरत के लिए इधर उधर नहीं भागना पड़ेगा। साथ ही राजकीय महिला अस्पताल में एसएनसीबी यूनिट तैयार होने पर नवजात बच्चों को तत्काल बेहतर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी के चिकित्साधीक्षक हरीश चंद्रा ने बताया कि अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को तत्काल ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर पूर्व में काफी दिक्कत होती थी। अब शासन की मंजूरी मिलने के बाद सीएचसी और महिला अस्पताल के बीच सुरक्षित जगह में एलएमओ प्लांट बनकर तैयार हो गया है। अब इस प्लांट का लाभ सीएचसी और महिला अस्पताल दोनों में ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने वाले मरीजों को तत्काल मिल सकेगा।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक ने बताया कि राजकीय महिला अस्पताल में एसएनबीसी यूनिट का निर्माण भी चल रहा है। सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट का लाभ बेहतर तरीके से नवजात को मिल सकेगा। महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की प्रसव प्रक्रिया के दौरान कई बार नवजात के गंभीर बीमार होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता था। अब ऐसे बच्चों का तत्काल उपचार भी स्थानीय महिला अस्पताल में हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed