{"_id":"6271971e987e8148db49f0c5","slug":"llb-from-7-o-clock-in-the-morning-there-is-a-ruckus-on-the-examination-city-news-mbd426814737","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी : सुबह सात बजे से इम्तिहान पर घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी : सुबह सात बजे से इम्तिहान पर घमासान
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एलएलबी की परीक्षा सुबह सात बजे प्रस्तावित होने से विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है कि दूसरी पाली में परीक्षा होती तो आने-जाने में समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने विश्वविद्यालय अधिकारियों से परीक्षा का समय परिवर्तित करने की मांग की है। विवि अधिकारियों का कहना है कि अन्य विषयों की परीक्षा दूसरी और तीसरी पाली में होने की वजह से एलएलबी की परीक्षा पहली पाली में प्रस्तावित की गई है।
एलएलबी की पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा दस से बीस मई तक पहली पाली में सुबह सात बजे से प्रस्तावित हैं। मुरादाबाद मंडल में केजीके कॉलेज विश्वविद्यालय का एलएलबी का इकलौता अशासकीय महाविद्यालय है। इसलिए यहां पर काशीपुर, बरेली, बिजनौर, अमरोहा, संभल, गाजियाबाद आदि जनपदों के विद्यार्थी भी अध्ययनरत हैं। तीनों सेमेस्टर में करीब आठ सौ विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। परीक्षा प्रभारी डॉ. एके सिंह का कहना है कि लगभग सवा सौ विद्यार्थी अन्य जनपदों से हैं। विद्यार्थियों ने परीक्षा का समय बदलने की मांग की है। यदि विश्वविद्यालय समय में परिवर्तन कर देता है तो विद्यार्थियों के लिए ज्यादा बेहतर होगा।
मैं स्योहारा (बिजनौर) की रहने वाली हूं और एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा हूं। मेरी कक्षाएं सुबह 11 बजे से हैं। इसलिए क्लास में आने में परेशानी नहीं होती है, लेकिन अब सुबह सात बजे परीक्षा के लिए मुझे सुबह साढ़े चार बजे घर से निकलना होगा। मेरे यहां से कॉलेज पहुंचने में दो से ढ़ाई घंटे का समय लगता है। इतनी सुबह घर से निकलने में सुरक्षा का डर सता रहा है। विश्वविद्यालय को परीक्षा के समय में परिवर्तन करना चाहिए।
विज्ञापन
- अंशिका रस्तोगी, छात्रा
मैं बरेली का रहने वाला हूं और एलएलबी तृतीय सेमेस्टर का छात्र हूं। बरेली से मुरादाबाद आने में तीन घंटे का समय लगता है। परीक्षा के लिए सुबह चार बजे निकलना होगा। इतनी सुबह वाहन मिलेंगे या नहीं, इसका भी पता नहीं है। इसलिए परीक्षा छूटने का खतरा लग रहा है। छात्रहित में विश्वविद्यालय को कम से कम दूसरी पाली में परीक्षा करवानी चाहिए।
- सौरभ गंगवार, छात्र
दो माह पहले कक्षाएं संपन्न हो गई थीं। इसलिए जो छात्र यहां किराए पर रह रहे थे, वह भी अपने घरों को लौट गए हैं, क्योंकि विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम विलंब से घोषित किया है। मैं रामपुर से हूं। कई बार बस मुरादाबाद में अंदर न जाकर बाईपास होकर जाती है। इससे सुबह सात बजे परीक्षा समय पर पहुंचना मुश्किल है।
- कमल लोधी, छात्र
बी.एड, कृषि व अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम की परीक्षाएं अन्य पालियों में हैं। इसकी वजह से एलएलबी की परीक्षा सुबह सात बजे से प्रस्तावित है। कम समय में कई विषयों की परीक्षाएं करवानी हैं और कॉलेजों में परीक्षा केंद्र मिल नहीं पा रहे हैं। विद्यार्थियों को कुछ दिन परेशानी आएगी, लेकिन उन्हें सामंजस्य बैठाना पड़ेगा।
- डॉ. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय