फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Livestock farmers were provided with information about livestock schemes and ways to increase milk production.

Moradabad News: पशुपालकों को पशुधन योजनाओं, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की दी जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Livestock farmers were provided with information about livestock schemes and ways to increase milk production.
कांठ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन बुधवार को विकास खंड छजलैट के गांव दाढ़ी महमूदपुर में किया गया। इसमें पशुपालकों को पशुधन योजनाओं और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की जानकारियां देते हुए 410 मवेशियों का इलाज किया गया। साथ ही दवाइया भी दी गईं। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ के पूर्व चेयरमैन चौधरी विजयपाल सिंह और ग्राम पंचायत प्रशासक बलराम सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
विज्ञापन

मेले में पशुपालकों को योजनाओं की जानकारी देते हुए दुग्ध उत्पादन के बारे में बताया गया। पशुपालकों को पशुओं की बांझपन चिकित्सा, टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं, गर्भ परीक्षण और कृत्रिम गर्भाधान के बारे में बताया गया। मवेशियों में होने वाली विभिन्न बीमारियों की भी जानकारी और इनसे बचाव के तरीके बताए गए। इसी के साथ मोबाइल वेटरनरी यूनिट एवं बहुउद्देशीय सचल वाहन योजना के बारे में बताया। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी छजलैट डॉ. आदित्य गोयल, पशुधन प्रसार अधिकारी आलोक कुमार, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, संजीव शर्मा, त्रिवेद कुमार, अंकित कुमार, अरुण कुमार, जयप्रकाश सिंह व केशव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed