{"_id":"5a20f4234f1c1bc9678bf3c8","slug":"live-vinod-leads-two-ward-in-bjp-s-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव : मेयर पद पर भाजपा के विनोद आगे, दो वार्ड भाजपा ने जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव : मेयर पद पर भाजपा के विनोद आगे, दो वार्ड भाजपा ने जीते
टीम डिजिटल/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Fri, 01 Dec 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
मुरादाबाद में मतगणना स्थल पर बैठे मेयर प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद नगर निगम के महापौर पद की मतगणना का दसवां चक्र समाप्त हो चुका है। इस चक्र में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। दस चक्रों की मतगणना के बाद बसपा दूसरे और सपा तीसरे स्थान पर है। कांग्रेस चौथे स्थान पर है। दस चक्रों में अब तक 117275 मतों की गणना हो चुकी है।
मुरादाबाद में दो वार्डों से भाजपा के प्रत्याशियों को जीत मिल चुकी है। इसी के साथ भाजपा ने नगर निगम मुरादाबाद में अपनी विजय का खाता खोल दिया है। भाजपा समर्थकों में जीत के बाद खुशी की लहर है।
मुरादाबाद में वार्ड तीन से भाजपा प्रत्याशी द्रोपा देवी ने जीत दर्ज की है। जबकि वार्ड 7 से बीजेपी उम्मीदवार अजय दिवाकर ने 753 मतों से जीत दर्ज की है। पार्षद पद पर जीत के साथ भाजपा ने अपना खाता खोल लिया है।
भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने कहा कि मेरा मुख्य मुकाबला सपा से ही है। बसपा केवल अपना परंपरागत वोट पा रही है। भाजपा अपनी जीत दर्ज कराएगी।
दसवां चक्र :
विनोद अग्रवाल - भाजपा - 54251
लाखन सिंह सैनी - बसपा - 25865
मो. यूसुफ कुरैशी - सपा - 16912
मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 11934
सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 2665
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें