फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Live murder of BJP leader Anuj Chaudhary in Moradabad, shot four bullets in twenty seconds

मुरादाबाद में भाजपा नेता का लाइव मर्डर: बीस सेकेंड में मारीं चार गोलियां, गिरने के बाद भी लौटकर देखने आए बदमाश

Fri, 11 Aug 2023 08:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 11 Aug 2023 08:01 AM IST
सार

मुरादाबाद में भाजपा नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह दोस्त के साथ सोसायटी में टहल रहे थे। बताया जाता है कि उन्हें संभल पुलिस की तरफ से एक गनर मिला था जबकि उन्होंने दो निजी सुरक्षाकर्मी रखे थे। घटना के बाद मौके पर डीआईजी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। 

विज्ञापन
Live murder of BJP leader Anuj Chaudhary in Moradabad, shot four bullets in twenty seconds
मुरादाबाद में भाजपा नेता को गोली मारते बदमाश - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में बृहस्पतिवार शाम छह बजे भाजपा नेता एवं असमोली ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी रहे अनुज चौधरी (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके सिर, कंधे और पीठ में चार गोलियां मारी गईं। वह अपने दोस्त के साथ सोसायटी में ही सड़क पर टहल रहे थे, जबकि उनका गनर और स्टाफ फ्लैट में मौजूद था। परिजनों ने चुनावी रंजिश को वजह बताते हुए असमोली ब्लॉक प्रमुख के पति और उसके बेटे सहित चार पर मुकदमा दर्ज कराया है। संभल जिले के एचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के अलिया नेकपुर निवासी अनुज चौधरी मझोला क्षेत्र में पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में टावर टी-7 के फ्लैट नंबर 401 और 402 में रहते थे। उन्होंने असमोली ब्लॉक के प्रमुखी का चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन

Live murder of BJP leader Anuj Chaudhary in Moradabad, shot four bullets in twenty seconds
मुरादाबाद में भाजपा नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई - फोटो : अमर उजाला
संभल पुलिस से उन्हें एक सरकारी गनर मिला था। अनुज ने अपनी सुरक्षा में दो निजी गनर भी रखे थे। रोज की तरह अनुज शाम छह बजे सोसायटी में ही अपने दोस्त पुनीत निवासी संभल के साथ टहल रहे थे। वह टहलते हुए गेट संख्या एक के सामने सड़क पर पहुंच गए। इस दौरान पीछे से बाइक पर तीन बदमाश आए। बाइक चला रहे बदमाश ने हेमलेट पहन रखा था। जबकि पीछे बैठे दोनों बदमाश बेनकाब थे। तीनों ने 315 बोर तमंचे और पिस्टल से अंधाधुंध गोलियां चला दीं। सिर, पीठ और कंधे में गोली लगने पर अनुज मौके पर ही गिर गए, जबकि साथी पुनीत जान बचाने के लिए पार्क की ओर दौड़ा तो बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग अपने फ्लैटों से बाहर निकले तो बदमाश गेट संख्या एक से भाग गए। पुलिस ने अनुज को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी हेमराज मीना, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

Live murder of BJP leader Anuj Chaudhary in Moradabad, shot four bullets in twenty seconds
मुरादाबाद में भाजपा नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई - फोटो : अमर उजाला

पहली गोली चलती बाइक से ही अनुज के सिर में मारी 

मुरादाबाद में पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में रहने वाले कुछ लोग टहल रहे थे तो कुछ लोग टहलने जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अनुज अपने दोस्त पुनीत चौधरी के साथ फ्लैट से निकले और जीने से नीचे आने के बाद गेट नंबर एक के सामने सड़क पर टहलने लगे। अनुज और पुनीत से कुछ ही दूरी पर एक अन्य व्यक्ति मोबाइल पर बात करते हुए टहल रहा था। ठीक 6 बजे पीछे से एक बाइक आई। जिस पर तीन युवक सवार थे। बाइक अनुज के समीप पहुंची तभी पीछे बैठे व्यक्ति ने अनुज के सिर पर तमंचा सटाकर गोली मार दी।

विज्ञापन

Live murder of BJP leader Anuj Chaudhary in Moradabad, shot four bullets in twenty seconds
मुरादाबाद में भाजपा नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई - फोटो : अमर उजाला
जिससे अनुज औंधे मुंह सड़क पर गिर गया जबकि उनका दोस्त बराबर में खड़ी कार के पीछे पार्क की ओर भाग गया जबकि मोबाइल पर बात करते हुए टहल रहा तीसरा व्यक्ति बिना कुछ सोचे ही सीधे गेट की तरफ भाग गया। 6 बजकर 8 सेकेंड पर दो हत्यारोपी बाइक से उतरे और उन्होंने एक साथ सिर, कंधे में एक-एक और गोली मारी। अनुज को चार गोली मारने में आरोपियों को मात्र 15 सेकेंड लगे। तभी पुनीत ने वापस आने का साहस दिखाया तो एक बदमाश उसके पीछे दौड़ा और फायरिंग की। जिसमें पुनीत भी घायल हो गया।

Live murder of BJP leader Anuj Chaudhary in Moradabad, shot four bullets in twenty seconds
मुरादाबाद में भाजपा नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई - फोटो : अमर उजाला

घटना से बीस मिनट पहले सोसाइटी में घुसे थे हत्यारोपी

पुलिस जांच में पता चला कि तीनों हत्यारोपी घटना से बीस मिनट पहले ही गेट संख्या दो से घुसे थे। उन्हें गेट पर मौजूद गार्ड मानक सिंह और दीपक ने घुसने नहीं रोका और उनका कोई रिकॉर्ड भी रजिस्टर में दर्ज नहीं किया। इसके अलावा घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी छह बजे बजे गेट संख्या एक से भागे। यहां तैनात सुभाष चंद्र शर्मा ने भी उन्हें नहीं रोका।

ब्लॉक प्रमुख के पति, उसके बेटे समेत चार पर हत्या का केस दर्ज

मझोला थाने में अनुज के दोस्त संदीप सिंह ने असमोली ब्लॉक प्रमुख के पति, उसके बेटे समेत चार पर हत्या का केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि अनुज चौधरी सोसायटी में टहल रहे थे। इसी दौरान असमोली ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर, उसका बेटा अनिकेत निवासी हाजीबेड़ा थाना एचौड़ा कम्बोह जनपद संभल, अमित कुमार निवासी भवालपुर थाना एचोड़ा कम्बोह, पुष्पेंद्र और अन्य बदमाश आए और अनुज की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि पुनीत को गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed