फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Live : BJP wins in nine wards, leads in Mayor seat

निकाय चुनाव : नौ वार्ड भाजपा ने जीते, मेयर पद पर भाजपा के विनोद आगे

Fri, 01 Dec 2017 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मुरादाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Fri, 01 Dec 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
Live : BJP wins in nine wards, leads in Mayor seat
मुरादाबाद में मतगणना - फोटो : अमर उजाला
मेयर चुनाव में 12 चक्रों की मतगणना के बाद भाजपा बढ़त बनाए हुए है। बसपा दूसरे स्थान पर है। वार्ड स्तर पर नौ वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। जबकि दो वार्डों में बसपा और कांग्रेस-सपा को एक-एक वार्ड झोली में आया है। 13 वार्डों के परिणाम आ चुके हैं।

loader

मुरादाबाद नगर निगम के महापौर पद की मतगणना का 12वां चक्र समाप्त हो चुका है। इस चक्र में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं।12 चक्रों की मतगणना के बाद बसपा दूसरे और सपा तीसरे स्थान पर है। कांग्रेस चौथे स्थान पर है। ग्यारह चक्रों में अब तक 129664 मतों की गणना हो चुकी है।

 मुरादाबाद में वार्ड तीन से भाजपा प्रत्याशी द्रोपा देवी ने जीत दर्ज की है। जबकि वार्ड 7 से बीजेपी उम्मीदवार अजय दिवाकर ने 753 मतों से जीत दर्ज की है। पार्षद पद पर जीत के साथ भाजपा ने अपना खाता खोल लिया है। 

वार्ड तीन, चार, सात, आठ, 12, 16, 17, 18, 19 में भाजपा को जीत मिल चुकी है। वार्ड दो से कांग्रेस, पांच से सपा, वार्ड एक व 10 से बसपा के पार्षद प्रत्याशी की जीत हुई है। 

भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने कहा कि मेरा मुख्य मुकाबला सपा से ही है। बसपा केवल अपना परंपरागत वोट पा रही है। भाजपा अपनी जीत दर्ज कराएगी।

दसवां चक्र :


विनोद अग्रवाल - भाजपा - 54251
लाखन सिंह सैनी - बसपा - 25865
मो. यूसुफ कुरैशी - सपा - 16912
मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 11934
सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 2665

ग्यारहवां चक्र :


विनोद अग्रवाल - भाजपा - 62330
लाखन सिंह सैनी - बसपा - 26917
मो. यूसुफ कुरैशी - सपा - 17976
मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 13196
सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 3066

बारहवां चक्र :

विनोद अग्रवाल - भाजपा - 67468
लाखन सिंह सैनी - बसपा - 27934
मो. यूसुफ कुरैशी - सपा - 20466
मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 15505
सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 3231

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed