फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Live : 16 BJP ward members wins in moradabad

निकाय चुनाव : मुरादाबाद के 16 वार्डों में भाजपा जीती

Fri, 01 Dec 2017 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मुरादाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Fri, 01 Dec 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
Live : 16 BJP ward members wins in moradabad
मुरादाबाद में मतगणना स्थल पर बैठे मेयर प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
मेयर चुनाव में 16 चक्रों की मतगणना के बाद भाजपा बढ़त बनाए हुए है। बसपा दूसरे स्थान पर है। 23 वार्डों के परिणाम आ चुके  हैं। 16 में भाजपा की जीत हुई है। तीन पर सपा का परचम लहराया है तो बसपा के  हाथ सिर्फ दो सीटें आई हैं। कांग्रेस को अब तक केवल एक ही सीट मिली है। 

loader

अब तक वार्ड एक से बसपा की प्रियंका जीत चुकी हैं। वहीं वार्ड दो से कांग्रेस के शिवराज, तीन से भाजपा की द्रोपा देवी, चार से बसपा की ऊषा देवी, पांच से सपा के सुरेश, छह से भाजपा के विनय, सात से भाजपा के अजय दिवाकर, आठ से भाजपा की प्रियां सिंह जीत चुकी हैं। 

वहीं वार्ड दस से बसपा के पप्पी लाल, 12 से भाजपा की महिमा, 13 से भाजपा के अजय सक्सेना, 14 से भाजपा के चंद्रशेखर, 16 से भाजपा के प्रदीप शर्मा, 17 से भजपा की कमला वर्मा, 19 से भाजपा की डिंपल सिंह, 20 से बसपा की सावित्री, 21 से भाजपा की पूनम बंसल, 23 से भाजपा के अशोक सैनी, 24 से सपा की तरन्नुम, 26 से भाजपा के प्रभात सक्सेना, 28 से भाजपा की के राजेश कुमार, 31 से भाजपा की रुचि चौधरी और वार्ड 34 से भाजपा की अर्चना शर्मा ने जीत हासिल कर ली है।


मुरादाबाद नगर निगम के महापौर पद की मतगणना का 16वां चक्र समाप्त हो चुका है। इस चक्र में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। 16 चक्रों की मतगणना के बाद बसपा दूसरे और सपा तीसरे स्थान पर है। कांग्रेस चौथे स्थान पर है। 16 चक्रों में अब तक 167592 मतों की गणना हो चुकी है।

भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने कहा कि मेरा मुख्य मुकाबला सपा से ही है। बसपा केवल अपना परंपरागत वोट पा रही है। भाजपा अपनी जीत दर्ज कराएगी।

 

बारहवां चक्र :

विनोद अग्रवाल - भाजपा - 67468
लाखन सिंह सैनी - बसपा - 27934
मो. यूसुफ कुरैशी - सपा - 20466
मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 15505
सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 3231


14वां चक्र :

विनोद अग्रवाल - भाजपा - 76519
लाखन सिंह सैनी - बसपा - 29416
मो. यूसुफ कुरैशी - सपा - 25502
मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 23913
सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 3666

16वां चक्र :

विनोद अग्रवाल - भाजपा - 82438
मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 32935
लाखन सिंह सैनी - बसपा - 30591
मो. यूसुफ कुरैशी - सपा - 30238
सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 4065

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed