फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Linepar... Ward 22 becomes a hotspot for waterlogging during the rains.

Moradabad News: लाइनपार... बरसात में जलभराव का अड्डा बन जाता है वार्ड-22

Sat, 29 Aug 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 29 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Linepar... Ward 22 becomes a hotspot for waterlogging during the rains.
मुरादाबाद। लाइनपार के वार्ड 22 आदर्श नगर में बारिश लोगों के लिए राहत नहीं, मुसीबत लेकर आती है। करीब एक घंटे की बारिश के बाद ही मोहल्ले की सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। नाला चोक होने और जर्जर सड़कों के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती। बारिश थमने के काफी देर बाद तक सड़कें जलमग्न रहती हैं।
विज्ञापन


हालात ज्यादा खराब तब होते हैं, जब तेज बारिश होती है। नालियों का गंदा पानी सड़क से होते हुए लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। इससे आवाजाही प्रभावित होने के साथ संक्रमण और गंदगी का खतरा भी बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक नाले की नियमित सफाई नहीं होने से पानी की निकासी बाधित है। जर्जर सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को होती है। लोगों का आरोप है कि समस्या पुरानी होने के बावजूद समाधान नहीं किया गया। महापौर विनोद अग्रवाल का कहना है कि शहर में कई स्थानों पर नाले बनाए जा रहे हैं। आदर्श नगर में लोगों की समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन



लोगों की जुबानी (फोटो)
बारिश शुरू होते ही सड़क पर पानी भरना यहां आम बात हो गई है। नाला चोक होने से पानी निकलता नहीं है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सफाई और निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं कराई गई। अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रीता


तेज बारिश में नालियों का गंदा पानी घर के सामने तक आ जाता है। बच्चों को बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी नाले की सफाई नहीं हुई। बरसात आते ही हर साल यही परेशानी झेलनी पड़ती है।
- लीलावती


सड़क पहले से ही जर्जर है और बारिश के बाद गड्ढे दिखाई नहीं देते। दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। पानी कई घंटे तक जमा रहता है। नाला साफ हो जाए और सड़क बन जाए तो मोहल्ले की बड़ी समस्या खत्म हो सकती है।
- पूनम गुप्ता

नालियों की गंदगी सड़क पर फैलती है तो बदबू के साथ बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। बारिश ज्यादा होने पर पानी घरों के दरवाजे तक पहुंच जाता है। शिकायतें लगातार की गईं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन मिला, समाधान नहीं हुआ।
- महेंद्र


एक घंटे की बारिश में ही सड़क पर इतना पानी भर जाता है कि पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। नगर निगम को नाले की सफाई के साथ जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए।

- जगराम सिंह


यह समस्या नई नहीं है। हर बारिश में लोग जलभराव से परेशान होते हैं। नाला चोक है और सड़क भी टूट चुकी है। अधिकारियों को मौके पर आकर स्थिति देखनी चाहिए। केवल शिकायत दर्ज करने से काम नहीं चलेगा, स्थायी समाधान जरूरी है।
- कुमकुम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed