{"_id":"6af4b6b93f00214d170767c4","slug":"lineman-electrocuted-by-live-line-while-working-on-a-line-that-had-been-shut-down-moradabad-news-c-354-1-smbd1023-111237-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एक लाइन का शटडाउन, दूसरी चालू लाइन ने झुलसा दिया लाइनमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एक लाइन का शटडाउन, दूसरी चालू लाइन ने झुलसा दिया लाइनमैन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिजली निगम की लापरवाही ने संविदा लाइनमैन संपत को मौत के मुहाने पर पहुंचा दिया। काम के लिए आर्य समाज फीडर का शटडाउन तो लिया गया लेकिन बगल से गुजर रही मालवीय नगर की चालू लाइन को बंद कराना जरूरी नहीं समझा गया। नतीजा यह हुआ कि खंभे पर काम कर रहा संपत करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। विभागीय जांच में यह गंभीर चूक सामने आई है।
टैक्सी स्टैंड बिजलीघर के आर्य समाज फीडर पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुए हादसे की जांच एक्सईएन विकास दीप के निर्देश पर एसडीओ ने की। जांच में पता चला कि संपत आर्य समाज फीडर का शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहा था, जबकि पास से गुजर रही मालवीय नगर की लाइन में बिजली आपूर्ति चालू थी। काम शुरू कराने से पहले इस लाइन का भी शटडाउन लिया जाना जरूरी था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। हादसे के समय संपत के साथ पेट्रोलमैन अंकित और अमन भी मौजूद थे। बताया गया कि अमन ट्रांसफार्मर की जांच के लिए बल्ब होल्डर लेने गया था। उसके लौटने तक संपत करंट से झुलस चुका था। साथियों ने उसे खंभे से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एक फीडर का शटडाउन लेकर दूसरे की चालू लाइन के बीच काम कराना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। एक्सईएन विकास दीप ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जेई की भूमिका की भी पड़ताल होगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।