फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   line man injured

हादसे में संविदा लाइन मैन झुलसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:12 AM IST
सार

शुक्रवार शाम को ट्रांसफार्मर चालू करने आया लाइनमैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।अस्पताल में लाइनमैन की हालत गंभीर बनी हुई है।विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घायल बिट्टन का हालचाल जाना।

विज्ञापन
line man injured

विस्तार

पाकबड़ा। शुक्रवार शाम को ट्रांसफार्मर चालू करने आया लाइनमैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद कर्मचारियों ने घायल लाइनमैन को जैसे तैसे ट्रांसफार्मर से अलग किया और अस्पताल भर्ती कराया है। अस्पताल में लाइनमैन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर के पुराने थाने के पीछे रहने वाले बिट्टन संविदा लाइनमैन के पद पर पाकबड़ा बिजलीघर पर तैनात हैं। शुक्रवार को पुराने डाकखाने मोहल्ले में बॉक्स में आग लग गई थी। बिट्टन उसको ठीक करने के बाद पाकबड़ा में कैलसा रोड स्थित उपकेंद्र पर लाइन जोड़ने के लिए गए थे। जैसे ही बिट्टन ने ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़ी, उन्हें करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। आनन फानन में अन्य साथियों ने लाइन कट की। तुरंत झुलसे बिट्टन को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घायल बिट्टन का हालचाल जाना। जेई पाकबड़ा प्रमोद शर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास एक निजी जनरेटर चल रहा था, जिसका न्यूट्रल बिजलीघर से जुड़ा था, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। पता कराया जा रहा है कि निजी जेनेरेटर को किसने ट्रांसफार्मर से जोड़ रखा था। उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed