{"_id":"5d68389c8ebc3e015b678c02","slug":"linching-city-news-mbd3202593123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को उठाकर ले जा रहे युवक पर केस, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम को उठाकर ले जा रहे युवक पर केस, भेजा जेल
विज्ञापन
linching
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में बुधवार रात को तीन साल की मासूम को बदनियती से उठाकर ले जाने की कोशिश के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।
एसएचओ सिविल लाइन शक्ति सिंह ने बताया कि मामला थानाक्षेत्र की एक कालोनी का है। यहां पर अपनी ससुराल आए थानाक्षेत्र में ही रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की थी। आरोप था कि बुधवार रात करीब नौ बजे उनकी तीन साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान ही एक व्यक्ति उसे उठाकर भागने लगा, बच्ची ने शोर मचाया तो उसका मुंह दबाकर चीख बंद करने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर बच्ची का पिता और उसके रिश्तेदार बच्ची को लेकर भाग रहे युवक के पीछे भागे। थोड़ी दूरी पर युवक को पकड़ लिया गया, उसके कब्जे से बच्ची को सकुशल बरामद किया गया। मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी, इसके बाद आरोपी को पुलिस के सुुपुर्द किया गया है। एसएचओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फैजान निवासी मोहल्ला कुरैशियान थाना चंदौसी जिला संभल बताया है। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि आरोप सही हैं। आरोपी को जेल भेज दिया है। उसके बारे में संभल पुलिस से भी जानकारी की जाएगी।