फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lightweight jewelery becomes the first choice of women

Moradabad News: लाइटवेट ज्वेलरी बनी महिलाओं की पहली पसंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Lightweight jewelery becomes the first choice of women
मुरादाबाद। त्योहार के सीजन में सोने के दाम बढ़ने पर महिलाएं लाइटवेट ज्वेलरी खूब पसंद कर रही हैं। इसके साथ ही कलरफुल डायमंड भी ट्रेंड में हैं। त्योहारी सीजन में सराफा बाजार में राैनक छाई है। इससे सराफा कारोबारी भी खुश दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसके बावजूद त्योहार के लिए सोने के आभूषण खरीदने के प्रति लोगों में उत्साह कम नहीं हुआ। 20 अक्तूबर को करवाचौथ का त्योहार है। इसके बाद 31 अक्तूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। करवाचौथ के लिए महिलाएं हल्की और खूबसूरत डिजायन वाली ज्वेलरी पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

मंडी चौक स्थित बृजलाल किशनलाल ज्वेलर्स के देवनंदन अग्रवाल का कहना है कि अब ग्राहकों को हल्के वजन में भी ढेर सारी डिजायन मिल जा रही हैं। ये एक ऐसा ट्रेंड बन गया है, जिसमें लोग कम बजट में भी स्टाइलिश गहने खरीद पा रहे हैं। इसके अलावा लोग डायमंड ज्वेलरी में रिंग ज्यादा खरीद रहे हैं। लोग आधा भुगतान कर दिवाली के लिए गहने व सोने-चांदी की मूर्तियों की बुकिंग भी करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


000
राजकोट की ज्वेलरी की भी डिमांड बढ़ी

- सराफा कारोबारियों ने बताया कि बाजार में हल्के वजन की ज्वेलरी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें राजकोट की ज्वेलरी खरीदने में लोगों की दिलचस्पी ज्यादा है। इस ज्वेलरी में खास बात यह है कि इसके गहने दिखने में बड़े लगते हैं, लेकिन वजन में हल्के होते हैं। बाजार में सोने का भाव 78,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।
000

दिवाली के लिए बुक करा रहे चांदी के सिक्के
सराफा व्यापारियों ने बताया कि दिवाली पर गिफ्ट देने के लिए लोग चांदी के सिक्कों की भी बुकिंग कर रहे हैं। बाजार में 10, 20, 50 और 100 ग्राम के चांदी के सिक्के उपलब्ध हैं। सराफा बाजार में लोग रिंग, मंगलसूत्र, बिछिया, कंगन, कपल ब्रेसलेट्स, नेकलेस भी खरीद रहे हैं।

000
- अब महंगाई के चलते ज्वेलरी की डिमांड में काफी बदलाव आ गया है। लोग अब हल्की और सस्ती चीजें पसंद कर रहे हैं। - रचित प्रकाश, हरसहायमल श्यामलाल ज्वेलर्स

- लोग लाइटवेट ज्वैलरी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों को वैरायटी भी मिल जा रही है। जेब पर ज्यादा फर्क भी नहीं पड़ रहा है। - देवनंदन अग्रवाल, बृजलाल किशनलाल ज्वेलर्स
- कम वजह की ज्वेलरी के साथ कलरफुल स्टोन डायमंड भी लोग खरीद रहे हैं। दिवाली को लेकर बुकिंग की डिमांड आ रही है।- मनोज किशोर, किशोर ज्वेलर्स

- ज्वेलरी के हल्के फैंसी आइटम उपलब्ध हैं। करवाचौथ के लिए सिल्वर के आइटम भी लोग खूब खरीद रहे हैं। दिवाली के लिए बुकिंग ज्यादा आ रही है। - ऋषभ अग्रवाल, मधुरम ज्वेलर्स

- त्योहार के लिए लोग फैंसी ज्वेलरी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दिवाली के बाद शादियां शुरू हो जाती हैं। इसके लिए लोगों ने बुकिंग करना शुरू कर दिया है। - अक्षत रस्तोगी, रतनदीप ज्वेलर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed