{"_id":"69c057c93aa6ed49530148be","slug":"lightweight-brass-and-copper-utensils-have-become-the-first-choice-of-customers-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-859744-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पीतल और तांबे के हल्के बर्तन बने ग्राहकों की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पीतल और तांबे के हल्के बर्तन बने ग्राहकों की पहली पसंद
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीतल और तांबे की बढ़ती कीमतों की वजह से बर्तनों की बिक्री में बदलाव आ गया है। ग्राहक जेब पर बढ़ते बोझ के कारण हल्के वजन के बर्तन खरीद रहे हैं। बर्तन व्यापारियों का कहना है कि सीतापुर, बरेली, हरदोई समेत अन्य जगहों से हल्के बर्तनों की मांग ज्यादा है। इसलिए पीतल और तांबे के हल्के बर्तन बनाए जा रहे हैं।
शहर में स्थित बर्तन बाजार, शाहू मोहल्ला समेत अन्य बाजार में दुकानदार ग्राहकों की बदल रही पसंद के अनुसार अपनी दुकान पर बर्तन सजा रहे हैं। बर्तन कारोबारियों का कहना है कि 15 अप्रैल से सहालग शुरू हो जाएगा। इसके लिए घरेलू बाजार से आर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। पीतल और तांबे की बढ़ती कीमतों की वजह से ग्राहक हल्के बर्तन ज्यादा खरीद रहे हैं। हालांकि स्टील के बर्तनों के दाम में कोई खास बदलाव नहीं आया है। बर्तन व्यापारियों ने बताया कि आर्डर के अनुसार बर्तन बनाए जा रहे हैं। चार महीने के भीतर पीतल और तांबे की कीमतों में 25 से 30 प्रतिशत प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।
00
पीतल के बर्तन की कीमत
सामान का नाम-चार महीने के पहले का वजन-आज का वजन-चार महीने पहले की कीमत-आज की कीमत
लोटा-500 ग्राम-450 ग्राम-400 रुपये-450 रुपये
थाली-450 ग्राम-400 ग्राम-370 रुपये-400 रुपये
कटोरी-100 ग्राम-80 ग्राम-100 रुपये-100 रुपये
गिलास-140 ग्राम-120 ग्राम-140 रुपये-140 रुपये
चम्मच-20 ग्राम-15 ग्राम-24 रुपये-24 रुपये
000
तांबे के बर्तन की कीमत
सामान का नाम-पहले का वजन-आज का वजन-चार महीने पहले की कीमत-आज की कीमत
लोटा-120 ग्राम -100 ग्राम-250 रुपये-320 रुपये
थाली-230 ग्राम -200 ग्राम -350 रुपये-400 रुपये
कटोरी-60 ग्राम -50 ग्राम -100 रुपये-120 रुपये
गिलास-100 ग्राम -80 ग्राम-120 रुपये-150 रुपये
000
पीतल और तांबे की कीमत(प्रतिकिलो)
धातु-चार महीने पहले कीमत-अब की कीमत
पीतल-550-735
तांबा-900-1200
000
व्यापारी बोले...
-पीतल और तांबे के दाम बढ़ने की वजह से ग्राहकों के लिए हल्के बर्तन बनाए जा रहे हैं। घरेलू बाजार में बर्तनों के आर्डर मिलने शुरू हो गए हैं।-विनीत कुमार अग्रवाल, बर्तन कारोबारी
विज्ञापन
-चार महीने में 25 से 30 प्रतिशत पीतल और तांबे के दाम बढ़े हैं। इसका असर बर्तनों पर देखा गया है। ग्राहक बड़े बर्तन के बजाय छोटे बर्तन ज्यादा खरीद रहे हैं।-हिमांशु अग्रवाल, बर्तन कारोबारी
-आगामी महीने में सहालग शुरू हो जाएगा। इसलिए हल्के बर्तन बनवाना शुरू कर दिया गया है। बरेली, हरदोई समेत अन्य जिलों से आर्डर मिलने शुरू गए हैं।-गोपाल, बर्तन कारोबारी
-बाजार में नए-नए डिजाइनों में बर्तन मौजूद हैं। इस समय रंग-बिरंगे बर्तन भी बाजार में उपलब्ध हैं। महंगाई की वजह से हल्के बर्तनों की मांग ज्यादा है।-सुनील अग्रवाल, बर्तन कारोबारी