फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lightning struck TMU in Moradabad Five students standing under a tree to avoid rain got burnt

UP: टीएमयू में बिजली गिरी... बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े पांच छात्र झुलसे; दो की हालत गंभीर

Fri, 11 Apr 2025 09:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Apr 2025 09:31 AM IST
सार

मुरादाबाद में टीएमयू में बिजली गिरने का मामला सामने आया है। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंदिर जा रहे छात्र झुसल गए। छात्र बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे।

विज्ञापन
Lightning struck TMU in Moradabad Five students standing under a tree to avoid rain got burnt
टीएमयू में बिजली गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के पाकबड़ा में बारिश के बीच टीएमयू परिसर में बृहस्पतिवार रात गर्ल्स हॉस्टल के सामने पेड़ के नीचे खड़े छात्रों पर बिजली गिर गई, जिसमें पांच छात्र झुलस गए। हादसे से टीएमयू में हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मी और अन्य छात्रों ने झुलसे छात्रों को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें दो ही हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


टीएमयू परिसर में बने जैन मंदिर में बृहस्पतिवार देर रात महावीर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब आठ बजे छात्र मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए छात्र गर्ल्स हॉस्टल के सामने पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी बिजली गिरी और पांच छात्र झुलस गए। 
विज्ञापन


झुलसने वालों में बीटेक के संस्कार जैन, बीसीए के बंटी राजा और सिद्धांत कुमार पांडे, बीएससी नर्सिंग के मानव और बीए एलएलबी के छात्र सीवेश सिंह हैं। सीवेश सिंह और बंटी राजा की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि सभी छात्रों को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सक छात्रों की निगरानी कर रहे हैं। मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन और छात्रों के परिजनों को भी दे दी गई है।

बिजली गिरने की आवाज सुन दौड़े लोग, छात्र मिले बेहोश
बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे बारिश के बीच तेज कड़कड़ाहट के साथ बिजली गिरने की आवाज सुनकर टीएमयू के कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी घटना स्थल की ओर भागे। सभी पांचों छात्र पेड़ के नीचे ही बेहोशी की हालत में मिले। हादसे के बाद टीएमयू परिसर में हड़कंप मच गया। 

 

झुलसे छात्रों को अस्पताल भिजवा गया। इसकी जानकारी मिलने पर पाकबड़ा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पांचों छात्र टीएमयू परिसर में न्यू हॉस्टल वर्धमान भवन में रहते हैं। मध्य प्रदेश के दामो सागर निवासी संस्कार जैन बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है। 
 

सिद्धांत कुमार बीसीए फाइनल वर्ष, मेरठ निवासी मानव सिंह बीएससी नर्सिंग, प्रयागराज निवासी शिवेश सिंह बीए एलएलबी चौथा साल और ललितपुर निवासी बंटी राजा बीसीए तृतीय वर्ष का छात्र है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे सभी छात्र पैदल ही महावीर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मंदिर की ओर जा रहे थे। 

 

इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और बारिश शुरू हो गई। छात्र पेड़ के नीचे खड़े हो गए तभी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से पांचों छात्र झुलस गए। मौके पर तमाम छात्रों की भीड़ लग गई। झुलसे हुए छात्रों को टीएमयू के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर सीओ हाईवे अंकित कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed