फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lightning struck a house in Surya Nagar, three sisters suffered burn injuries.

Moradabad News: सूर्य नगर में मकान पर बिजली गिरी, तीन बहनें झुलसीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Lightning struck a house in Surya Nagar, three sisters suffered burn injuries.
मुरादाबाद। मझोला के लाइन पार सूर्यनगर में बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे एक मकान पर बिजली गिर गई। मकान में शॉर्ट सर्किट होने से करंट फैल गया। जिससे तीन बहनें झुलस गई हैं। आस पड़ोस के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में दिखाया। हादसे के समय लड़कियों के मां-बाप बाहर थे। डॉक्टर ने इलाज के बाद तीनों को घर भेज दिया है।
विज्ञापन

सूर्य नगर-ढक्का रोड पर ओम श्याम गार्डन के सामने राजेंद्र कुमार का मकान है। राजेंद्र कुमार के परिवार में पत्नी सुनीता, तीन बेटियां काजल (20), पायल (18) और महक (16), बेटा प्रिंस (14) हैं। जबकि मां प्रेमवती है। राजेंद्र कुमार पंजाब के जालंधर में काम करते हैं। उनकी पत्नी सुनीता निजी अस्पताल में नौकरी करती हैं। सुनीता ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह ड्यूटी पर थीं, पति जालंधर में मौजूद थे।
विज्ञापन

बेटा प्रिंस स्कूल टूर पर बाहर गया था। बृहस्पतिवार की रात महिला की तीनों बेटियां और सास मौजूद थीं। महिला ने बताया कि उनके घर में बिजली आपूर्ति नहीं है, सोलर पैनल लगा है। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे आंधी और बारिश के बीच सोलर पैनल पर बिजली गिर गई। करंट बैटरी और इनवर्टर तक पहुंच गया। शॉर्ट सर्किट होने से करंट फैल गया। जिससे काजल और पलक बेहोश हो गईं। पायल का एक पैर काला पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमवती और पायल के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग आ गए। उन्होंने सुनीता और राजेंद्र को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तीनों बहनों को पड़ोसी डॉक्टर के पास ले गए, जहां उनका उपचार किया गया। सुनीता ने बताया कि काजल और महक को एक कान से सुनाई नहीं दे रहा है। मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें बिजली गिरने की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed