Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   life sentences for murder

Moradabad News: बहू से दुष्कर्म के बाद बेटे की हत्या में पिता को आजीवन कारावास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
life sentences for murder
मुरादाबाद। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दुष्कर्म के मुकदमे की सुनवाई के बाद दोषी ससुर को दस वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा से दंडित किया है। दुष्कर्म की शिकायत करने पर अभियुक्त ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बेटे की हत्या के आरोप में कोर्ट ने आजीवन कारावास के साथ एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

मझोला थाने में 28 नवंबर 20 को एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि 25 नवंबर की रात उसके पति घर से बाहर गए थे। आरोप है कि ससुर ने बहू के साथ दुष्कर्म किया। महिला के पति घर वापस लौटकर आए तो उसने पति को आपबीती सुनाई। रात 11 बजे पति अपने पिता के पास पूछताछ के लिए पहुंचे। इस बीच उनका देवर भी सामने आ गया।
विज्ञापन

शिकायत करने पर देवर ने पति के साथ मारपीट की। इस बीच ससुर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे को गोली मार दी। घायल होने के बाद वह पति को लेकर अपेक्स हॉस्पिटल गईं। अस्पताल में उपचार के दौरान पति की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने ससुर और देवर के खिलाफ धारा 376 और 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचक ने इस मामले में आरोपी ससुर के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया। अदालत ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद ससुर को धारा-376 में 10 वर्ष के कठोर कारावास के साथ 50 हजार रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में तीन माह के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। वसूल की गई धनराशि में से 80 प्रतिशत पीड़िता को दी जाएगी।

इसी प्रकार धारा-302 में आजीवन कारावास के साथ एक लाख रुपये अर्थ दंड से अभियुक्त को दंडित किया जाएगा। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में छह माह के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। वसूल की गई धनराशि में से 90 प्रतिशत पीड़िता को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed