फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Life disrupted in severe cold

कड़ाके की ठंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Life disrupted in severe cold
मुरादाबाद। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को आवागमन के दौरान असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी इससे राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में सुधार होगा, लेकिन गलन और ठिठुरन बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस सुधार होने का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा सकता है। हालांकि शीतलहर चलती रहेगी। सुबह के समय कोहरा छाए रहने के अलावा कहीं-कहीं पारा गिरने का अनुमान है। 27-28 और 29 दिसंबर को मौसम में बदलाव हो सकता है। इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ बनने के आसार हैं। इससे बारिश होने का अनुमान है। हालांकि शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अभी 26 दिसंबर तक मौसम साफ है। रात में गलन और दिन में धूप रहेगी। उत्तर पश्चिमी सर्द हवा से मैदानी क्षेत्रों में जनजीवन बेहाल है। शाम होती ही पारा लुढ़कने से गलन और बढ़ रही है। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार रात न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed