फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Let's embrace each other, we pledged to strengthen harmony in the program

Moradabad News: आओ गले मिलें कार्यक्रम में सौहार्द की मजबूती का लिया संकल्प

Sun, 13 Apr 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 13 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Let's embrace each other, we pledged to strengthen harmony in the program
बिलारी। नगर में शाहबाद रोड पुराने सरिया मिल के निकट एक मैरिज हॉल में शनिवार दोपहर कई संगठनों की ओर से आओ गले मिलें कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अनेक धर्मगुरु पहुंचे, सभी ने आपसी एकता और भाईचारे का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत में अनेक धर्मगुरुओं और राष्ट्रीय एकता की मजबूती के लिए काम करने वाले संगठनों के प्रतिनिधियों को आयोजकों द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बाद में सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर होली और ईद की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि कार्यक्रम के मंच पर सभी धर्मों के जिम्मेदार प्रतिनिधि मौजूद हैं। सभी वर्गों की मौजूदगी बिलारी की गंगा जमुनी एकता को मजबूत बनाने का संदेश दे रही है। मनोकामना मंदिर के संचालक हरीश तिवारी ने कहा कि भागवत गीता में एकता का संदेश है सभी प्राणी एक हैं और सभी आत्मा एक है। गीता हमें सिखाती है कि दूसरों के साथ प्रेम और सद्भाव का व्यवहार करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरदार लोकेश सिंह, पादरी विमललाल, मौलाना कारी हसन रजा, बदन सिंह सैनी, हाजी मोहम्मद उस्मान, ताराचंद मौर्य, कसीम आजाद, हाजी सुब्हान अली, आमिल सिददीकी, जरीफ अंसारी, हप्पू राजा आदि ने विचार रखे। इस दौरान इंद्रपाल यादव, अमरपाल यादव, शिशुपाल यादव, अकरम मलिक, बशर मलिक, जावेद अंसारी, रियाज अहमद, मुजीब अहमद, फिरासत हुसैन, कयूम हुसैन, विशाल जाटव आदि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed