फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Less than a hundred active patients in the district

जिले में सौ से कम हुए सक्रिय मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Less than a hundred active patients in the district
मुरादाबाद। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 82 हो गई है। रविवार को जिले में महिला समेत पांच लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, 29 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना जारी है। संक्रमण की चेन नहीं टूट रही है। हालांकि संक्रमण की रफ्तार में कमी आने से मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। रविवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें 42 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा दो युवकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि क्वारंटीन की अवधि पूरी करने पर 29 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 82 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed