फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopards spotted again in Bharatpur and Samadgarh, alias Sikandrabad.

Moradabad News: भरतपुर और समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद में फिर दिखे तेंदुए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Leopards spotted again in Bharatpur and Samadgarh, alias Sikandrabad.
कांठ। क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई दे हैं। कांठ के गांव भरतपुर और समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद में फिर तेंदुए देखे गए। समदगढ़ के ग्रामीण ने बताया कि उस जगह पर दो और तेंदुए हैं, जहां से एक सप्ताह के भीतर तीन तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

गांव भरतपुर निवासी सतेंद्र चौहान ने बताया कि उनके पिता लक्षेंद्र चौहान और गांव के ही चंद्रप्रकाश उर्फ चांदू ने अपने-अपने खेतों में तेंदुए को देखा है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के गांव समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद के डॉ. जुल्फिकार अहमद, हाजी भूरे, नवाब अली, असलम आदि ग्रामीणों का कहना है कि तीन तेंदुओं के पकड़े जाने के बाद भी अभी दो और तेंदुए क्षेत्र में घूम रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांठ के खादर क्षेत्र स्थित गांव दरियापुर के आसपास भी लगातार तेंदुओं की गतिविधियां देखी जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार दो अक्तूबर को दरियापुर मार्ग पर कार सवारों ने एक साथ तीन तेंदुओं को घूमते हुए देखा था। इसके अलावा क्षेत्र के गांव अहमदपुर निंगू नंगला के पास भी एक साथ तीन तेंदुओं की गतिविधि देखी जा रही है। ग्रामीणों ने घूम रहे तेंदुओं को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
बोले ग्रामीण
-- हमारे गांव से एक सप्ताह में वन विभाग की टीम तीन तेंदुओं को पकड़ चुकी है। जिस स्थान से तीन तेंदुए पकड़े गए हैं, वहां पर अभी दो और दिखाई दे रहे हैं, इन्हें भी पकड़ा जाए। - जुल्फिकार अहमद, समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद
-- पिछले दिनों हमारे यहां तेंदुए ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद यहां से लगातार दो तेंदुए पकड़े गए थे। अब तीसरा तेंदुआ भी दिखाई दे रहा है, इसे पकड़ा जाए। - सतेंद्र चौहान, भरतपुर
-- गांव के आसपास और जंगल क्षेत्र में कई दिन से तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। अक्सर यहां तेंदुए दिखाई देते रहते हैं। स्कूल-कॉलेज आने-जाने में बच्चों को भी डर लगा रहता है। - अमीचंद्र सिंह सैनी, दरियापुर
-- क्षेत्र में तेंदुओं की मौजूदगी के कारण किसान खेतों में काम नहीं कर पा रहे हैं, जिस कारण कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है। हर समय तेंदुए का डर लगा रहता है। - हरिराज सिंह, रफायतपुर

-- हमारे गांव के मार्ग पर अक्सर तेंदुए दिखाई देते रहते हैं। शनिवार को मैं स्योहारा से साइकिल से लौट रहा था तभी अचानक तेंदुए ने पीछे से मुझ पर हमला कर दिया था। - कान सिंह, दरियापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed