Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard terror persists in the Kanth region; Forest Department cages remain empty.

Moradabad News: कांठ क्षेत्र में तेंदुओं की दहशत बरकरार, खाली पड़े हैं वन विभाग के पिंजरे

Thu, 19 Nov 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 19 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Leopard terror persists in the Kanth region; Forest Department cages remain empty.
कांठ। तहसील क्षेत्र में तेंदुओं की लगातार हो रही आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी इनमें कोई तेंदुआ कैद नहीं हुआ है। वहीं मुरादाबाद-बिजनौर जनपद की सीमा पर स्थित हिरनपुरा और पेली बिश्नोई गांव में तेंदुआ दिखाई देने के बावजूद अभी तक पिंजरा नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन


कांठ क्षेत्र में तेंदुओं की सक्रियता लगातार बनी हुई है। हाल ही में कांठ नगर के पट्टी मौढ़ा स्थित ऋषिबाल महाविद्यालय की दीवार पर एक तेंदुआ बैठा दिखाई दिया था। इसके बाद कांवड़ पथ पर मौहड़ी हजरतपुर चौराहे से आगे एक्सिस बैंक के पास भी तेंदुआ देखा गया। वहीं चार दिन पूर्व हिरनपुरा और पेली बिश्नोई गांव के आसपास तेंदुए की मौजूदगी सामने आई थी। यहां तेंदुआ हिरनपुरा गांव में एक खंडहरनुमा मकान में घुस गया था। इसके बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। दूसरी ओर वन विभाग की ओर से कांठ नगर के पट्टी मौढ़ा, सबदलपुर बाड़ीवाला, रामसराय भंकरी और समंदपुर में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं, लेकिन यह सभी पिंजरे अभी तक खाली हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की लगातार मौजूदगी के चलते लोगों को खेतों और रास्तों पर आने-जाने में डर लग रहा है। हिरनपुरा और पेली बिश्नोई के ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले लोगों को राहत मिल सके। डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, साथ ही उनका गश्त भी की जा रही है। पिंजरे लगे हुए हैं, जिनकी निगरानी भी की जा रही है। किसानों से अपील है कि वह खेतों पर अकेले और निहत्थे न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed