फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard spotted on the Salempur-Paindapur road; car occupants recorded a video.

Moradabad News: अब सलेमपुर-पाइंदापुर मार्ग बैठा दिखा तेंदुआ, कार सवारों ने बनाई वीडियो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted on the Salempur-Paindapur road; car occupants recorded a video.
कांठ। क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। इससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। अब कांठ के सलेमपुर-पांइदापुर रोड पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया है। इसे देखकर कार सवारों ने मोबाइल से तेंदुए की वीडियो भी बना ली। सूचना पर वन विभाग की टीम ने जांच-पड़ताल कर तेंदुए की पुष्टि होने पर वहां पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात कार सवार युवक कांठ के गांव सलेमपुर-पाइंदापुर मार्ग पर जा रहे थे। तभी उन्हें एक तेंदुआ बीच सड़क पर बैठा दिखाई दिया। युवकों ने कार रोक ली। हेडलाइट की रोशन पड़ने पर तेंदुआ सड़क से उठकर बराबर में गन्ने के खेत में चला गया लेकिन इस दौरान कार सवारों ने उसकी वीडियो बना ली। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने पर रविवार को टीम ने पाइंदापुर-भंकरी के पास पिंजरा लगाया है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा छजलैट के रसूलपुर चौहरा में पिछले कई दिन से दिखाई दे रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए रविवार को गांव में पिंजरा लगाया गया। तेंदुए की तलाश में टीम ने कांबिंग भी की। इधर, रविवार की दोपहर कांठ क्षेत्र में उमरी चौराहा से अमरोहा रोड पर पड़ने वाले गांगन नदी के पुल से आगे भी कुछ राहगीरों ने एक साथ दो तेंदुए देखे जाने की दावा किया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह टीम समेत और पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन बारिश होने की वजह से वहां तेंदुए के साक्ष्य नहीं मिल सके। फिलहाल वन विभाग की टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए सतर्कता बरतने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्जन
तेंदुआ दिखाई देने की सूचना और वायरल उसकी वीडियो के आधार पर गांव पाइंदापुर के पास पिंजरा लगाया गया है। इसके अलावा दूसरा पिंजरा रसूलपुर चौहरा में लगाया गया है। इस वक्त बारिश होने से खेतों में पानी हो गया है। इस कारण तेंदुए खेतों से निकलकर सड़कों और रास्तों की ओर आ रहे हैं। क्षेत्र के लोगों सतर्क रहें। किसान अकेले खेतों पर न जाएं, खेत में काम करते समय डंडा साथ रखें और किसी न किसी साथी को निगरानी पर अवश्य ही रखें।- पुष्पेंद्र सिंह डिप्टी रेंजर वन विभाग, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed