फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard snatches dog from Ballabgarh; camera traps installed.

Moradabad News: बल्लभगढ़ से कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ, लगाए ट्रैक कैमरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Leopard snatches dog from Ballabgarh; camera traps installed.
ठाकुरद्वारा। गांव बल्लभगढ़ में भी तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। यह गांव बहापुर बलिया से करीब दो किमी दूर स्थित है। गांव बल्लभगढ़ में शनिवार को देर रात तेंदुआ गांव के हरपाल की दुकान के पास घूम रहे कुत्ते को उठाकर ले गया। शुक्रवार की रात को भी तेंदुआ गांव से एक कुत्ते को उठाकर ले गया था। गांव में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

इससे एक सप्ताह पहले गांव निवासी पूर्व होमगार्ड कृपाल सिंह के घर के पास पेड़ पर बैठा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ उनके घर की छत पर कूदा था। शोर मचाने पर वह भाग गया था। कुत्ते उठा कर ले जाने की सूचना पर वन विभाग और 112 डायल पुलिस गांव में पहुंची। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने गांव बल्लभगढ़ में कृपाल सिंह के घर के पास, करन सिंह और थान सिंह की दुकान के पास ट्रैक कैमरे लगा दिए हैं। इन कैमरे से वन विभाग तेंदुए की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है। वन विभाग के रेंजर का कहना है कि किसी भी वस्तु के कैमरे के सामने आने पर वह आवाज करने लगता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed