फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard seen in Kishanpur village, panic

Moradabad News: किशनपुर गांवड़ी में दिखाई दिया तेंदुआ, दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Kishanpur village, panic
ठाकुरद्वारा(मुरादाबाद) । गांव किशनपुर गांवड़ी गांव के आसपास एक सप्ताह से तेंदुआ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को सुबह चार बजे तेंदुआ गांव के श्मशान मार्ग पर दिखाई दिया। खेतों पर जा रहे किसान तेंदुए को देखकर गांव लौट आए। इसके बाद लाठी-डंडे लेकर ग्रामीण पहुंचे तो तेंदुआ एक खेत में घुस गया। वहीं वन विभाग ने शाम को गांव में पिंजरा लगा दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नितिन कुमार ने बताया कि मौके पर तेंदुए के पंजे के निशान भी मिले हैं। तेंदुए के डर के कारण किसान खेतों पर जाने से डर रहे हैं। महिलाओं ने खेतों पर जाना बंद कर दिया है। ग्राम प्रधान की सूचना पर वन विभाग के दरोगा पीयूष जोशी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अपनी टीम के साथ जंगल में तेंदुए का पता लगाने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें तेंदुए का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

वन दरोगा पीयूष जोशी ने बताया कि शीघ्र वहां पर पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र तेंदुए की गतिविधि बढ़ रही है। करीब 25 गांव तेंदुए से प्रभावित है। रोजाना इन गांव में कहीं न कहीं तेंदुआ दिखाई देता है। जंगल में शिकार न मिलने पर गांव के अंदर घुसकर कुत्तों को उठाकर ले जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 4 ठाकुरद्वारा के किशनपुर गांवड़ी में तेंदुए के आने की जांच करती वन विभाग की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed