फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard pounces on woman in Bahapur, Ballia; she escapes by running away.

Moradabad News: बहापुर बलिया में तेंदुए ने महिला पर मारा झप्पटा, भागकर बचाई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Leopard pounces on woman in Bahapur, Ballia; she escapes by running away.
ठाकुरद्वारा। गांव बहापुर बलिया में रविवार को एक बार फिर तेंदुए ने शौच के लिए गई महिला पर हमले का प्रयास किया, लेकिन महिला ने शोर मचाते हुए भागकर जान बचा ली। जानकारी मिलने पर गांव में मौजूद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। ड्रोन से तेंदुए की लोकेशन का पता करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के गांव बहापुर बलिया में आदमखोर तेंदुए के हमले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत के बाद वन विभाग ने अस्थायी चौकी बनाई है। वन विभाग की टीम 24 घंटे गांव में गश्त कर रही है। आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में जगह-जगह सात पिंजरे भी लगाए हैं। अभी तक दो तेंदुए पिंजरे में कैद भी हो चुके हैं, लेकिन आदमखोर अभी भी पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

ग्राम प्रशासक नरेश कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह करीब 10 बजे गांव निवासी मुन्नू उर्फ रूपचंद की पत्नी मूर्ति घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर बने शौचालय में शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान महिला के सामने तेंदुआ आ गया और झप्पटा मार दिया, लेकिन महिला शोर मचाते हुए वहां से भाग आई। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर गांव में तैनात वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। महिला के बताए गए स्थान पर जंगल में जाकर काॅम्बिंग की। ड्रोन उड़ाकर तेंदुए की लोकेशन ट्रेस की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद वन विभाग ने गांव में गश्त और तेज कर दी है।

वन विभाग के रेंजर रवि कुमार गंगवार ने बताया कि वन विभाग की टीम गांव में 24 घंटे तैनात है। टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है। कहा कि कुछ लोग तेंदुए को लेकर अफवाहें भी फैला रहे हैं। फिर भी वन विभाग की टीम हर सूचना की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed