फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard fell into a tube well, rescued

Moradabad News: नलकूप के कुएं में गिरा तेंदुआ, रेस्क्यू कर निकाला

Sat, 12 Jul 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 12 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Leopard fell into a tube well, rescued
कांठ (मुरादाबाद)। खेत में बने नलकूप के कुएं में तेंदुआ गिर गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे कुएं से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया है। शुक्रवार रात करीब नाै बजे तेंदुए को कुएं से निकालकर मुरादाबाद डियर पार्क भेजा गया।
विज्ञापन


कांठ के गांव मनकुआ निवासी प्रेमपाल सिंह के खेत में नलकूप का कुआं बना हुआ है। शुक्रवार की दोपहर इस कुएं में घूमते समय एक तेंदुआ गिर गया। उसके शोर मचाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों पर मौजूद किसान दौड़कर पहुंचे तो कुएं में तेंदुआ था और वह बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था। किसानों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी तो रेंजर ग्रीसचंद्र श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, एमपी सिंह, हृदेश कुमार, मनोज वर्मा, वन दरोगा राजेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह आदि टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए को कुएं से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन कड़ी मशक्कत करने के बाद भी तेंदुए नहीं निकल पाया। जिसके बाद टीम ने तेंदुए के पास पिंजरा लगाकर जाल आदि लगाया। तेंदुआ कुएं में नीचे मिट्टी और दीवार के बीच में छिपकर बैठा हुआ था।
विज्ञापन

कांठ के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए को निकालने के लिए प्रयास किया जा रहा है। तेंदुआ ज्यादा बड़ा नहीं है, बल्कि सात से आठ महीने की आयु का है। वह नर है या मादा यह बाहर निकालने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। शुक्रवार शाम आठ बजे तक तेंदुआ कुएं में ही मौजूद था और वन विभाग की टीम ने रात करीब नाै बजे तेंदुए को कुएं से निकालकर डियर पार्क भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed