फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard cub found in Agwanpur forest

Moradabad News: अगवानपुर के जंगल में मिला तेंदुए का शावक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Leopard cub found in Agwanpur forest
अगवानपुर।
विज्ञापन

अगवानपुर में शुक्रवार को वन विभाग के बगीचे में तेंदुए का शावक देखा गया। युवकों ने शावक का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। शोर शराबा सुनकर शावक जंगल की ओर भाग गया।
अगवानपुर के मोहल्ला रेती निवासी अब्बास अली, मोहम्मद सुभान और मोहम्मद आरिफ समेत करीब 20 लड़के शुक्रवार की दोपहर तीन बजे निर्माणाधीन गोशाला के पास मैदान में क्रिकेट मैच खेल रहे थे। इसी दौरान अब्बास अली को बराबर में वन विभाग के बगीचे में एक जानवर टहलता दिखाई दिया। युवक नजरंदाज करके खेल में लगे रहे लेकिन कुछ देर बाद उसको फिर से जंगल की ओर से आवाज आई। तब उसने देखा तो एक तेंदुए का शावक झाड़ियों में घूम रहा था।
विज्ञापन

शावक उनसे करीब 70 मीटर के फासले था। इसको देखकर उसके होश उड़ गए। उसने साथी लड़कों को इसकी जानकारी दी। एक युवक ने अपने मोबाइल फोन से शावक का वीडियो बना लिया। एक दूसरे युवक ने घर को फोन करके जंगल में शावक होने की जानकारी दी। कस्बे के कई लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक शावक जंगल में भाग गया। सभी लोग वहां से भागकर घर लौट आए। घटना की सुनकर कस्बे में दहशत का माहौल बन गया। जंगल में तेंदुआ और शावक होने की बात कह रहे है। जबकि कई किसान दहशत के कारण जंगल जाने से बच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed