{"_id":"681e64fc99dc1543c50559ba","slug":"leopard-attacks-a-laborer-working-on-the-farm-kanth-news-c-277-1-smbd1007-108433-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खेत पर काम कर रहे मजदूर पर तेंदुए का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खेत पर काम कर रहे मजदूर पर तेंदुए का हमला
Sat, 10 May 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 10 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। खेत में ईंख की खोदाई कर रहे मजदूर पर अचानक दूसरे खेत से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे गर्दन में गहरे जख्मों की वजह से मजदूर गंभीर घायल हो गया। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने ललकारा तो तेंदुआ मजदूर को छोड़कर खेत में घुस गया। जिस पर किसानों व ग्रामीणों ने खेत घेर लिया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग करते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। वहीं घायल को इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कांठ तहसील व छजलैट थाना क्षेत्र के गांव नक्संदाबाद निवासी दलवीर सिंह (37) ने गांव के ही जयंत सिंह के खेत में एक चौथाई पर गन्ना बोया हुआ है। इसके अलावा दलवीर मजदूरी भी करता है। शुक्रवार की सुबह दलवीर खेत में ईंख की खुदाई कर रहा था। अचानक बराबर में सुरेश सिंह के बाजारे के खेत से एक तेंदुआ निकला और उसने दलवीर पर हमला करते हुए उसकी गर्दन पकड़ ली। शोर मचाने और चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान दौड़े और उन्होंने तेंदुए को ललकारा तो वह दलवीर को छोड़कर दोबारा से उसी खेत में घुस गया। इसके बाद किसानों ने शोर मचाते हुए खेत को घेर लिया। वहीं तेंदुए के हमले से गंभीर घायल और लहूलुहान हुए दलवीर को परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल ले गए। इधर इसकी जानकारी छजलैट पुलिस और वन विभाग को दी गई। जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांचाल, क्षेत्रीय लेखपाल संजीव दत्ता, डीएफओ वन सूरज कुमार, रेंजर ग्रीसचंद्र श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, वन दरोगा अमरजीत सिंह आदि सहित बिजनौर वन विभाग टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग भी की और ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहते हुए मौके पर पिंजरा लगाया। शाम तक वन विभाग की टीम मौके पर ही मौजूद थी।
तेंदुए के हमले से गंभीर घायल हुए दलवीर सिंह के भाई नीशू कुमार ने बताया कि चिकित्सकों ने दलवीर की हालत गंभीर देखते हुए उसकी गर्दन का ऑपरेशन किया है। हालत गंभीर बनी हुई है और दलवीर बेहोशी की हालत में है। घायल के दो बेटी और दो बेटे हैं। जिंदगी से जूझ रहे घायल दलवीर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।