फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard attacked a young man going to his in-laws house

Moradabad: ससुराल जा रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल शख्स अस्पताल में भर्ती

Thu, 25 May 2023 09:48 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 25 May 2023 09:48 PM IST
सार

मले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख तेंदुआ भागकर जंगल में भाग गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक के शरीर पर कई हिस्सों में जख्म के निशान हैं।

विज्ञापन
Leopard attacked a young man going to his in-laws house
ससुराल जा रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक पर रामगंगा नदी के किनारे राईभूड़ गांव के पास तेंदुए ने युवक पर हमला बोल दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख तेंदुआ भागकर जंगल में भाग गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक के शरीर पर कई हिस्सों में जख्म के निशान हैं।

विज्ञापन


क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी सौ सिंह (30) बृहस्पतिवार को दरियापुर रफायतपुर अपनी ससुराल जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे राईभूड़ गांव के पास भीड़ देखकर उसने बाइक रोक दी। जैसे ही वह बाइक से उतरा, अचानक तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। चीख सुनकर कुछ ही दूरी पर खड़े लोग दौड़े तो तेंदुआ भागकर पुलिया के नीचे चला गया। लोगों ने वन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी और घायल को सीएचसी ठाकुरद्वारा पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दूर से देखा तो एक तेंदुआ दो शावकों के साथ पुलिया के नीचे दिखा। टीम ने उसे घेर लिया। वन विभाग ठाकुरद्वारा के दरोगा पीयूष जोशी का दावा है कि सौ सिंह पर हमला करने वाला तेंदुआ वही मादा तेंदुआ है जो राईभूड़ में गन्ने के खेत से अपने शावकों को लेकर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed