फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   leopard attack on boy

आंगन में खेल रहे बच्चे तेंदुए ने किया हमला

Fri, 24 Nov 2017 02:10 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
leopard attack on boy
तेंदुए ने क‌िया हमला - फोटो : net image
थाना डिलारी के गांव सुल्तानपुर खददर में तेंदुए ने किसान के घर पर हमला बोल दिया। बछडे़ को निवाला बनाने में असफल होने पर तेंदुए ने किसान के सात वर्ष के बेटे को उठाकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन बालक की मां ने शोर मचाकर तेंदुए से बेटे को बचा लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल बालक का इलाज कराकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। 
विज्ञापन


 गांव सुल्तानपुर खददर निवासी अरूण कुमार का घर गांव के बाहर स्थित है। उनके घर के पास ही गन्ने का खेत है। बुधवार की रात आठ बजे तेंदुआ उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गया। उसने अंदर बंधे बछड़े को अपना निवाला बनाने का प्रयास किया। बछड़े की आवाज सुनकर अरूण कुमार कमरे के अंदर से बाहर आए। उन्होंने किसी तरह शोर मचाकर तेंदुए को वहां से भगा दिया। हमले में बछड़ा घायल हो गया। परिवार के लोग तेंदुए के जाने के बाद अपने काम व्यस्त हो गए।
विज्ञापन


तभी तेंदुआ कुछ देर बाद अचानक फिर घर के अंदर घुस गया। तेंदुए ने घर के आंगन में खेल रहे अरूण कुमार के सात वर्षीय बेटे शिवांश पर हमला बोल दिया। वह शिवांश के पैर को अपने जबडे़ से खींचकर ले जाने लगा। बच्चे की चीख सुनकर पास में ही काम कर रही उसकी मां आ गई। मां ने शोर मचाकर परिवार के अन्य लोगों को भी इकट्ठा कर लिया। उन्होंने तेंदुए को लाठी डंडो से घेर लिया। इस पर तेंदुआ दीवार फांदकर पास में खड़ी ईख में घुस गया और लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों ने इसकी सूचना एसडीएम को दी। एसडीएम के आदेश पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने जांच के बाद तेंदुए के हमले की बात को सही पाया। घायल बालक का इलाज कराया गया। ग्रामीणों की मांग पर तेंदुआ पकड़ने के लिए वहां पिंजरा लगा दिया गया है। वन विभाग कार्यालय ठाकुरद्वारा के प्रभारी खुर्शीद अनवर खां ने बताया कि मौके पर वन विभाग का चौकीदार भी तैनात है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र मे काफी समय से तेंदुए का शोर मच रहा है। तेंदुए की गतिविधि खाईखेड़ा, नाहरवाला, पानूवाला, रामपुर घोघर, लालापुर पीपलसाना आदि में देखी गई है, लेकिन तेंदुआ अभी तक वन विभाग की पकड़ में नहीं आ सका है। जिससे क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा गांव में तेंदुए की दहशत बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed