फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leave those coming from outside, the investigation of 'inside' decreased

बाहर से आने वालों को छोड़िए, ‘अंदर’ वालों की घट गई जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Leave those coming from outside, the investigation of 'inside' decreased
मुरादाबाद। कोरोना के नए वैरियंट बी 1.1529 मिलने पर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। विदेश से आने वालों की हर हाल में कोविड जांच के निर्देश दिए गए है, लेकिन मुरादाबाद में बाहर से आने वालों को छोड़िए ‘अंदर’ वालों की कोरोना की जांच भी घट गई है। ढाई हजार से घटकर जांच अब 1100 से 1200 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से प्रदेश सरकार को बताया गया कि अफ्रीकी देशों एवं हांगकांग में कोरोना का नया वैरियंट बी1.529 मिला है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया है कि एयरपोर्ट पर जांच की व्यवस्था की जाए। विदेश से आने वाले यात्रियों की पूरी हिस्ट्री लेकर आइसोलेशन में रखा जाए। प्रदेश में अलर्ट के बीच जिले में कोरोना की जांचाें की संख्या कम हो गई है। दूसरी लहर में अप्रैल और मई में संक्रमण की रफ्तार तेज रही है। इन दो महीनों में 26 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। इस दौरान रोजाना तीन से साढ़े तीन हजार सैंपल किए गए। सैंपलों की रिपोर्ट दो-दो दिन बाद आती थी। लेकिन इसके बाद संक्रमण की रफ्तार घटने लगी। इसके साथ ही सैंपलों में भी कमी आने लगी। अब 1100 से 1200 तक ही सैंपलों की जांच हो रही है, जबकि कोरोना का खतरा अभी भी बना हुआ है।
विज्ञापन

- विदेश से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच कराई जाएगी। इस संबंध में निर्देश मिले हैं। पॉजिटिव आने पर जीनोम सिक्वेंस की जांच कराई जाएगी। कोविड सैंपलों में कमी आई है। इसमें जनसहयोग की कमी देखने को मिल रही है। सैंपलों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को रेलवे स्टेशन पर नहीं मिली टीम
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर कोविड जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें लगाई गई है। एक टीम सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रहती है, जबकि दूसरी टीम दो बजे से शाम आठ बजे तक रहती, लेकिन शुक्रवार शाम टीम स्टेशन पर नहीं मिली।

अब आरटीपीसीआर की दो वैन
मुरादाबाद। आरटीपीसीआर की दो वैन सैंपल के लिए दौड़ाई जा रही है। एक वैन पंचायत भवन परिसर में खड़ी रहती है तो दूसरी जरूरत के मुताबिक इधर उधर भेजी जाती है। इसके अलावा आरआर टीम के साथ दौड़ने वाली चार वाहन कम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed