{"_id":"6aa45ee44a90469c25079d7e","slug":"leaseholders-protested-against-being-evicted-from-the-buildings-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-990824-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पट्टा धारकों ने भवनों से निकाले जाने के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पट्टा धारकों ने भवनों से निकाले जाने के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना ठाकुरद्वारा के पट्टा धारकों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने 30 वर्षो के लिए उनको पट्टा दिया था लेकिन 13 वर्ष के अंदर उनको घर से बेघर किया जा रहा है। कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत बने भवनों में रहने वालों को जिला प्रशासन ने भवनों को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया था। इस मामले में अधिवक्ता महावीर प्रसाद मौर्य एवं बहेलिया समाज के नेता नेम सिंह बहेलिया के नेतृत्व में पट्टाधारकों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बताया कि सभी आवंटी अति गरीब हैं। इसमें कई लोग दिव्यांग भी हैं।
जिला प्रशासन ने सभी को भवनों का पट्टा 30 वर्षों के लिए दिया था। अभी मात्र 12-13 वर्ष हुए हैं। इतने कम समय में भवन जर्जर हो चुके हैं। इस मामले में ठेकेदारों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन यहां गरीबों को भवनों से बेदखल करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। बताया कि ठाकुरद्वारा में तेंदुओं का आतंक है। इस हालत में कैसे खुले आसमान के नीचे रहेंगे। अब तक चार लोग तेंदुआ का शिकार हो चुके हैं। इस हालत में जिला प्रशासन को किसी को बेघर नहीं करना चाहिए। इस बीच डीएम को ज्ञापन देते समय केवल सिंह, शाने अहमद, जमीला बेगम, शाहरुख खान, नितिन कुमार, रियासत खान, जयपाल सिंह, सब्बू खान, शाहिद हुसैन, रामकुमार, उमेश कुमार आदि मौजूद थे। ब्यूरो