फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Layers of irregularities in Anganwadi recruitment are being exposed, DPO office clerk asked to give reply

Moradabad News: उधड़ने लगीं आंगनबाड़ी भर्ती में गड़बड़ी की परतें, डीपीओ कार्यालय के लिपिक से जवाब तलब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Layers of irregularities in Anganwadi recruitment are being exposed, DPO office clerk asked to give reply
मुरादाबाद। आंगनबाड़ी भर्ती में हुई गड़बड़ी की शिकायतों की जांच के बीच एक नया खेल सामने आया है। डीएम के अनुमोदन के बाद तैयार गई सूची में चयनित अभ्यर्थी की जगह दूसरी महिला का नाम दर्ज कर दिया गया। शिकायत के बाद मामले सामने आने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) ने बताया कि कार्यालय के लिपिक की गलती से चस्पा की गई सूची में आनंद प्रभा का नाम टाइप हो गया, जबकि डीएम द्वारा अनुमोदित सूची में सुनैना का नाम अंकित है। इस मामले में संबंधित लिपिक का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्त चल रहे 362 आंगनबाड़ी वर्करों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। चयन प्रक्रिया के बाद 274 पदों की सूची जारी कर दी गई। ब्लाॅक पर चस्पा सूची में बिलारी तहसील क्षेत्र के जरगांव से आनंद प्रभा का नाम था। गांव की ही दूसरी आवेदक वंदना ने आनंदप्रभा का आय प्रमाणपत्र गरीबी रेखा से ऊपर का बताते हुए शिकायत की और उनके चयन को गलत बताया।
विज्ञापन

शिकायत की जानकारी होने पर आनंद प्रभा ने तहसील में प्रार्थनापत्र देकर अपना आय प्रमाणपत्र गलत ढंग से जारी करने का आरोप लगाया। आनंद प्रभा की शिकायत सही पाए जाने पर तहसील प्रशासन से आनंद प्रभा की आय 54 हजार के बजाय 37 हजार रुपये करते हुए नया प्रमाणपत्र जारी कर दिया। हालांकि, बाद में पता चला कि डीएम द्वारा अनुमोदित सूची में आनंद प्रभा का नहीं, सुनैना का नाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी जानकी देवी ने बताया कि जरगांव में आंगनबाड़ी पद पर सुनैना का चयन हुआ है। आनंद प्रभा का नाम सूची में दूसरे नंबर पर था, लेकिन कार्यालय के लिपिक की गलती से सूचना पट पर चस्पा की जाने वाली सूची में आनंद प्रभा का नाम टाइप हो गया। इसके लिए लिपिक प्रमोद यादव का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

%%%%%%%%%%%%%
80 शिकायतों की जांच कर रहे सीडीओ
जिले में आंगनबाड़ी भर्ती में गड़बड़ी की करीब 80 शिकायतें जिला प्रशासन को मिलीं। शिकायतों का संज्ञान लेकर डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की। सीडीओ सुमित यादव ने बताया कि सबसे अधिक शिकायतें आय प्रमाणपत्र के गलत ढंग से बनने की मिली हैं। तहसील से सभी का सत्यापन कराया जा रहा है। शिकायतों का निस्तारण होने के बाद ही नियुक्तिपत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed