फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lawyers vow to remain united

Moradabad News: वकीलों के हितों के लिए संगठित रहने का आह्वान

Mon, 06 Apr 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 06 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Lawyers vow to remain united
बिलारी। नगर में रेलवे ओवरब्रिज के निकट ढकिया नरु आंबेडकर पार्क परिसर में रविवार सुबह अधिवक्ता एकता मंच की कार्यकारिणी की जिला स्तरीय बैठक बुलाई गई। अधिवक्ता हितों की रक्षा केे लिए आपस में संगठित रहने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में अधिवक्ता एकता मंच के अध्यक्ष लखनवीर सिंह ने कहा कि मंच के सदस्य कई वकीलों ने बताया है कि मुरादाबाद कचहरी की कई अदालतों में दैनिक कार्य करने में दिक्क्त आ रही है। अदालतों में सुनवाई के लिए जो तारीखें मुकदमों की फाइलों में नियत होती हैं उन तारीखों पर फाइलें मिलने में देरी होने से वकीलों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अधिवक्ता एकता मंच का एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही जनपद न्यायाधीश से मिलेगा। बैठक में मंच के वरिष्ठ सदस्य बिलारी निवासी राजू गुप्ता एडवोकेट के खिलाफ थाना बिलारी में दर्ज किए गए मुकदमे को पूरी तरह से झूठा और गलत तथ्यों पर आधारित बताया गया। बैठक में तय हुआ कि इस मुकदमे को खत्म कराने के लिए मंच का एक प्रतिनिधि मंडल सीओ बिलारी और थाना प्रभारी बिलारी से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संगठन की मजबूती और सदस्य संख्या विस्तार के लिए मुरादाबाद जिले के चारों तहसीलों में पहुंचकर अधिकाधिक वकीलों को मंच का सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता चौधरी लखनवीर सिंह एडवोकेट और संचालन आदेश कुमार सक्सेना एडवोकेट ने किया।

बैठक में विनोद कुमार गुप्ता, कोमिल शर्मा, राजू गुप्ता, अशोक कुमार चंद्रा, जसपाल सिंह, सतीशपाल सिंह, दिलदार हुसैन, आशीष भटनागर, नफीस अहमद, मोहम्मद रफी और शोभित गुप्ता आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed