फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lawyers expressed anger over the nomination of the advocate's assistant

Moradabad News: अधिवक्ता के सहायक को नामजद करने पर वकीलों ने जताया रोष

Mon, 16 Mar 2026 11:35 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 16 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Lawyers expressed anger over the nomination of the advocate's assistant
बिलारी। तहसील के एक वरिष्ठ अधिवक्ता के सहायक को थाना मैनाठेर में दर्ज पथराव संबंधी रिपोर्ट में नामजद किए जाने पर वकीलों ने रोष जताया है। वकीलों ने अधिवक्ता के सहायक की नामजदगी को झूठा बताते हुए एसडीएम के माध्यम से एसएसपी को ज्ञापन भेजकर नामजदगी अलग किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह तहसील परिसर में तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में एक अधिवक्ता ने बार पदाधिकारियों को बताया कि बीती 13 मार्च की दोपहर उनके सहायक आकिब उनके तहसील बिलारी स्थित चैंबर पर आए थे। दोपहर को आकिब ने अपने अधिवक्ता के साथ ही बिलारी नगर की कोल्ड स्टोर कॉलोनी में स्थित अरकान मरकज मस्जिद में जुमा अलविदा की नमाज पढ़ी थी। जिस समय आकिब बिलारी की मस्जिद में थे उसी समय उनके पैतृक गांव रसूलपुर हमीर की मस्जिद के बाहर दो पक्षों में पथराव की घटना हो गई। एक पक्ष की ओर से थाना मैनाठेर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गलत तरीके से आकिब को भी नामजद कर दिया जबकि रसूलपुर में हुई घटना के समय आकिब के बिलारी की मस्जिद में होने संबंधी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मौजूद है।
विज्ञापन

बैठक में प्रस्ताव पारित कर पुलिस प्रशासन से मांग की गई कि थाना मैनाठेर में दर्ज की गई रिपोर्ट में शामिल आकिब का नाम हटाया जाए। बैठक के बाद तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एसडीएम विनय कुमार सिंह से मिले। इस दौरान एसडीएम के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद और पुलिस क्षेत्राधिकारी बिलारी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में आकिब का नाम दर्ज रिपोर्ट से हटाने की मांग की गई। एसडीएम से मिलने के बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीओ से मिलकर भी घटनाक्रम दोहराया। दोनों अधिकारियों ने दर्ज रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम से मिलने वालों में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह,महासचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष जबर सिंह,आनंद कुमार यादव, बिशन सिंह, अब्दुल कुददूस, परमजीत सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed