फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lawyers demonstrated against Kasganj incident

Moradabad News: कासगंज की घटना के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

Sat, 07 Sep 2024 05:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 07 Sep 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Lawyers demonstrated against Kasganj incident
बिलारी। कासगंज में महिला अधिवक्ता की अपहरण कर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में बिलारी के वकीलों ने तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को अपनी मांगों का ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में कासगंज बार एसोसिएशन की ओर से भेजे गए उस पत्र पर विचार किया गया जिसमें कासगंज की अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या की घटना के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन में समर्थन मांगा गया है। बैठक में बार पदाधिकारियों ने घटना की कड़ी निंदा की और सरकार से मांग उठाई कि प्रदेशभर में वकीलों में हो रहे जानलेवा हमलों और वकीलों की हत्याओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए अधिवक्ता सुरक्षा एक्ट शीघ्र लागू किया जाए। बैठक में तय हुआ कि कासगंज की घटना के विरोध में बिलारी तहसील की सभी अदालतों में एक दिन के लिए न्यायिक कार्य स्थगित रखा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के बाद सभी वकील एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे और कासगंज की घटना पर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम विनय कुमार सिंह के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को अपनी मांगों का ज्ञापन भेजा। ज्ञापन देने और प्रदर्शन करने वालों में तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष भगवान सरन माथुर, उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, महासचिव अनोद कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार सिंह यादव,पूर्व सचिव विनय कुमार सिंह, चेतन्यपाल सिंह, जबर सिंह, सुनील कुमार, विक्रांत कुमार, भारत सिंह यादव, तेजप्रताप सिंह चौहान, कुंवरपाल सिंह, सुमित चौधरी, उस्मान अली आदि मुख्य थे। एसडीएम ने वकीलों का ज्ञापन राज्यपाल को भेजने और उनकी मांगे पूरी कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed