फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lathicharge on people sitting with dead body and blocking traffic

हादसे में मैकेनिक की मौत पर बवाल, पथराव- लाठीचार्ज

Fri, 15 Jul 2016 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 15 Jul 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
lathicharge on people sitting with dead body and blocking traffic
लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
नो एंट्री में घुसे ईंटों लदे एक बेकाबू ट्रैक्टर - ट्राली की चपेट में आने से बालाजी मोटर्स के बाइक मैकेनिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दिल्ली रोड पर साईं अस्पताल के सामने सम्राट अशोक नगर में हुआ। ट्रैक्टर के पहिये के नीचे सिर आने से मैकेनिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मैकेनिक को कुचलने के बाद ट्रैक्टर - ट्राली दीवार तोड़ते हुए एक घर में जा घुसी। भड़के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर हाईवे जाम कर दिया, जिसे खुलवाले पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बर्बर लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन


मझोला थाना क्षेत्र के गांव सिरकोई भूड़ निवासी शीशपाल सैनी (25) पुत्र हिम्मत सिंह दिल्ली रोड स्थित श्री बाला जी मोटर्स में बाइक मैकेनिक था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उसने शोरूम में एक बाइक की मरम्मत की थी और दुर्घटना के वक्त बाइक को चेक करने के लिए टेस्ट ड्राइव पर निकला था।
विज्ञापन


मैकेनिक सम्राट अशोक नगर में डल्लू सिंह के मकान के सामने ही पहुंचा था कि पीछे से ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे कुचल दिया। टायर के नीचे सिर आते ही उसने दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी थी कि वह डल्लू सिंह के मकान की दीवार तोड़ते हुए घर के बाहरी हिस्से में बनी दुकान में जा घुसा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया जबकि ट्राली पर बैठे मजदूर को पकड़कर भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर मैकेनिक के परिजन भी पहुंच गए। यहां से भीड़ शीशपाल का शव लेकर हाईवे पर पहुंची और साईं अस्पताल के सामने हाईवे जाम कर दिया।

भीड़ ट्रैक्टर चालक को अपने सुपुर्द करने की मांग कर रही थी। पुलिस ने हाईवे से लाश उठाने की कोशिश की तो भीड़ भड़क गई और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ पुलिस वालों से भीड़ ने धक्का मुक्की भी की। 

उधर, हाईवे जाम की सूचना पर कई थानों का फोर्स लेकर पहुंचे एसपी सिटी राम सुरेश यादव शव के साथ बैठे लोगों पर लाठीचार्ज करा दिया। इसके बाद आपा खो चुकी पुलिस ने महिला, बुजुर्ग, बच्चे और राहगीर.. किसी को भी नहीं बख्शा। हाईवे पर जो भी दिखा पुलिस ने उसे दौड़ा - दौड़ाकर बर्बरता से पीटा।


लाठीचार्ज पर भड़की भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस की ओर से भी जवाबी पथराव किया गया। पुलिस पिटाई में महिलाओं समेत कई लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने हाईवे पर जाम लगाकर पथराव व बवाल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed