फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Land marked for planetarium and science park, construction will start in June

Moradabad News: नक्षत्रशाला व विज्ञान पार्क के लिए जमीन चिह्नित, जून में होगा निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Land marked for planetarium and science park, construction will start in June
मुरादाबाद। जिले में नक्षत्र शाला व विज्ञान पार्क के लिए नगर निगम क्षेत्र में जमीन मिल गई है। जून में इसका निर्माण शुरू होगा। मुरादाबाद सामान्य नागरिकों के साथ छात्र-छात्राएं भी इसका लाभ ले सकेंगे। यह बात मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने कहीं।
विज्ञापन

उत्कर्ष के आठ वर्ष थीम पर आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मुरादाबाद पहुंचे थे। उद्घाटन से पहले उन्होंने प्रेस वार्ता कर सरकार के आठ साल के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंत्री ने कहा कि मुरादाबाद को पिछले आठ साल में एयरपोर्ट, राजकीय विश्वविद्यालय समेत कई बड़ी सौगात मिली हैं। शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में भी काफी सुधार हुआ है। उन्होंने एमडीए, नगर विकास, कौशल विकास, शिक्षा, चिकित्सा समेत सभी विभागों की प्रगति रिपोर्ट रखी। इसके बाद पंचायत भवन में आयोजित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। वहां लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल्स देखे। स्टॉल्स पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद मंत्री ने पंचायत भवन सभागार में गोष्ठी में शिरकत की। सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर प्रकाशित पुस्तिका का भी विमोचन किया। सीएम युवा उद्यमी विकास योजना, शिक्षा, उद्योग, प्रधानमंत्री आवास, एनआरएलएम, चिकित्सा विभाग आदि के लाभार्थियों को चेक व संबंधित सामान सौंपकर लाभान्वित किया। इस मौके पर मेयर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, सत्यपाल सिंह सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह, डीएम अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल, एमडीए वीसी शैलेष कुमार, सीडीओ सुमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी महाकुंभ की छटा
सरकार के आठ साल पूरे होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। विशेष लघु फिल्म, नुक्कड़ नाटक आदि प्रस्तुत किए गए। महाकुंभ पर एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई। गोष्ठी में बताया कि मुरादाबाद के सभी विकास खंडों व विकास भवन को आईएसओ सर्टिफिकेट प्राप्त हो गया है। ग्राम पीपली तहसील बिलारी मुरादाबाद में 78 करोड़ की लागत से 17 एकड़ भूमि पर अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण हुआ है। एक हजार विद्यार्थियों की क्षमता वाला सीबीएसई पैटर्न आवासीय विद्यालय में जल्द शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed