फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lady teacher murdered in moradabad

जलाने के बाद शिक्षिका को छत से धक्का देकर मार डाला

Thu, 17 May 2018 01:58 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 May 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
lady teacher murdered in moradabad
शिक्षिका की हत्या - फोटो : demo pic
मझोला के आदर्श कालोनी में रहने वाली एक शिक्षिका को मंगलवार को जलाकर तीन मंजिला मकान की छत से धक्का देकर मार डालने का आरोप है। पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वारदात के बाद आरोपी घर से भागे हुए हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


बागेश्वर जिले के कठपुड़िया छीना स्थित भोलना गांव में रहने वाले पूर्णानंद तिवारी ने बेटी पुष्पा (30) की शादी जून 2011 में मझोला की उत्तरांचल कालोनी में रहने वाले त्रिभुवन कांडपाल से की थी। त्रिभुवन भी निजी स्कूल में शिक्षक था। पुष्पा भी बीएड की पढ़ाई कर चुकी थी। एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में पुष्पा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ दिन पहले उसका स्कूल जाना भी बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन


पूर्णानंद तिवारी ने बताया कि बेटी की खुशी के लिए उन्होंने कई बार उसके ससुराल वालाें की मांगों को पूरा किया लेकिन वह इसके बाद भी संतुष्ट न हुए। आरोप है कि मंगलवार देर शाम को पुष्पा पर उसके पति त्रिभुवन, ससुर भैरव दत्त, सास, ननद बीना, नंदोई शेखर, देवर, राकेश और पप्पू ने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जला दिया। वह जान बचाने के लिए छत पर भागी। ससुराल वालों पर आरोप है कि उन्होंने पुष्पा को छत से नीचे धक्का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को उपचार के लिए आस पड़ोस के लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मंगलवार रात को मौत हो गई। वारदात की सूचना पूर्णानंद को पुष्पा के पड़ोसी ने दी। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed