Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Labourer falls into canal after suffering a seizure; drowns to death

Moradabad News: दौरा पड़ने पर नहर में गिरा मजदूर, डूबकर मौत

Tue, 17 Nov 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 17 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Labourer falls into canal after suffering a seizure; drowns to death
सिरसवां दोराहा (मुरादाबाद)। मछली मार रहे बच्चों को देखते समय गांव सिरसवां गौड़ निवासी यूनुस (40) को दौरा पड़ गया और वह नहर में गिरकर पानी में डूब गए। बच्चों के शोर मचाने पर लोगों ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव सिरसवां गौड़ निवासी यूनुस के परिवार में पत्नी मुशर्फि के अलावा तीन बेटी और दो बेटे हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, करीब 15 साल पहले हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर यूनुस को दौरे पड़ने लगे थे। सोमवार की दोपहर बाद गांव के पश्चिम से गुजर रही नहर में कुछ बच्चे मछली मार रहे थे। यूनुस भी नहर किनारे जाकर बैठ गए। इस दौरान उन्हें दौरा पड़ा तो वह नहर में गिरकर पानी में डूब गए। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया दौरा पड़ने पर नहर में गिरे युवक की पानी में डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed