फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Laborer on motorcycle killed after being hit by speeding truck.

Moradabad News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

Mon, 15 Jun 2026 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 15 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Laborer on motorcycle killed after being hit by speeding truck.
कांठ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर जमकर हंगामा किया, जिससे यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया और ट्रक को कब्जे में लेकर यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन


छजलैट थाना क्षेत्र के गांव शुक्ला निवासी परम सिंह (44) पुत्र रामसिंह खेती किसानी के साथ ही मजदूरी भी करते थे। रविवार की शाम वह मजदूरी करके बाइक से घर वापस लौट रहे थे। जब यह मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग स्थित छजलैट के गांव लदावली पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पता लगने पर परिजन और गांव से भी तमाम लोग हादसा स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। जिससे मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर काफी देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर छजलैट थानाध्यक्ष रमेश सहरावत भी फोर्स के साथ पहुंच गए। कुछ देर में ही सीओ कांठ शुभम पटेल भी आ गए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया और परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर मार्ग पर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परम सिंह की मौत से छोटे भाई परवीन, जितेंद्र, सुनील, अनिल, पत्नी रामवती, बेटे अनमोल, बेटी शीतल सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में मृत परम सिंह के भाई परवीन ने बताया कि उनका भाई मजदूरी करके घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--फोटो सं. 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed