हत्यारों के न कांपे हाथ: भारी वस्तु से वार कर मजदूर की हत्या की, हाथ-पैर भी तोड़े, पत्नी पर कत्ल का आरोप
थाना प्रभारी कैला देवी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान कमालपुर कल्याण सिंह ने फोन कर सूचना दी थी। शव चोटिल हालत में मिला था। मौके पर आधार कार्ड मिला था। जिससे पहचान हो सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी रामनिवास (47) की मंगलवार की रात हत्या करने के बाद शव फेंक दिया। देर रात संभल-गंवा मार्ग पर शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुत्रवधू पर हत्या और रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी रामनिवास मंगलवार की शाम चार बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर वापस घर नहीं आया। परिजनों को चिंता हुई तो उसकी तलाश शुरू की। रात करीब एक बजे रामनिवास का शव संभल-गंवा मार्ग पर स्थित गांव कमालपुर में सरकारी नलकूप पर पड़ा मिला। भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या की गई थी। हत्यारों ने उसके हाथ और पैर भी तोड़ दिए थे। सिर पर चोट लगी थी। मृतक की मां रामपिया ने बताया कि उनका बेटा पहले हरिद्वार में रहकर मजदूरी करता था।
काफी समय पहले वह गांव आ गया था, लेकिन उसकी पत्नी चार बच्चों को लेकर हरिद्वार में रिश्तेदार के साथ रहती है। बताया कि मंगलवार की शाम किसी ने उसके बेटे को फोन कर बुलाया था। जिसके बाद उसका शव मिला। मृतक की मां ने पुत्रवधू और रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाया है।
मामले की जांच कराई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर भी नहीं मिली है। -डॉ. श्रीश्चंद्र, एएसपी, संभल