फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Laborer dies due to lightning while transplanting paddy

Moradabad News: धान की रोपाई करते समय बिजली गिरने से मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to lightning while transplanting paddy
बिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

क्षेत्र के मीरापुर माफी में बुधवार सुबह करीब 11 बजे खेत में धान की रोपाई करते समय बिजली गिरने से मजदूर राजकुमार (28) की मौत हो गई। राजकुमार अपने पिता श्रीकृष्ण व अन्य मजदूरों के साथ ठेके पर धान की रोपाई कर रहा था। श्रीकृष्ण ने बताया कि बारिश के दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर राजकुमार की मौत हो गई। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
बिलारी क्षेत्र के मुंडिया राजा गांव निवासी छत्रपाल सिंह के खेत में धान की रोपाई करने का ठेका मीरापुर माफी गांव निवासी श्रीकृष्ण जाटव ने लिया था। खेत मीरापुर माफी गांव के पास स्थित है। बुधवार सुबह श्रीकृष्ण अपने बेटे राजकुमार, पड़ोसी धर्मेंद्र और युवती मनु को साथ लेकर धान की रोपाई करने गए थे। सुबह करीब 10:30 बजे धान की रोपाई कर रहे चारों मजदूरों पर तेज बारिश के दौरान तेज आवाज और चमक के साथ बिजली गिर गई, जिससे चारों मजदूर श्रीकृष्ण, राजकुमार, धर्मेंद्र और मनु खेत में गिरकर बेहोश हो गए। थोड़ी देर में तीन को तो होश आ गया, जबकि राजकुमार को नहीं आया।
विज्ञापन

इस दौरान खेत मालिक छत्रपाल भी मौजूद था। राजकुमार को बेहोशी की हालत में मुंडिया राजा गांव स्थित एक निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजकुमार की मौत से पिता श्रीकृष्ण, मां केला देवी, छोटा भाई राजेश कुमार, पत्नी ज्योति सदमे में है। राजकुमार का एक बेटा देव (3) और एक बेटी हिना (1) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मनी अरोड़ा के निर्देश पर नायब तहसीलदार स्योंडारा विजय कुमार श्रीवास्तव मीरापुर माफी गांव पहुंचे और मामले की जांच की। नायब तहसीलदार ने बताया कि बिजली गिरने से राजकुमार की मौत हो जाने की घटना दैवीय आपदा के तहत आती है। घटना की जांच कर ली गई है। मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed